HomeMadhya PradeshIndoreDoctor missing : 24 घंटे से लापता डॉक्टर हरिशंकर रघुवंशी सुरक्षित मिले

Doctor missing : 24 घंटे से लापता डॉक्टर हरिशंकर रघुवंशी सुरक्षित मिले

Date:

Related stories

Salasar Balaji Prabhat Aarti : सलासर बालाजी धाम में भव्य प्रभात आरती, जयकारों से गूंजा मंदिर परिसर

निशानेबाज न्यूज़ डेस्क: राजस्थान के चूरू जिले में स्थित प्रसिद्ध...

Doctor missing :  राजकुमार श्राफ/इंदौर। इंदौर के लसुड़िया थाना क्षेत्र में रहने वाले वेटरनरी डॉक्टर हरिशंकर रघुवंशी के लापता होने की खबर से मंगलवार को परिवार और पुलिस दोनों में हड़कंप मच गया था। डॉक्टर हरिशंकर, जो गुजरात में पदस्थ हैं, हर सप्ताहांत इंदौर अपने घर आते हैं।

सोमवार अल सुबह वे सप्ताहांत के बाद इंदौर से गुजरात के लिए निकले थे, लेकिन रात तक उनका कोई संपर्क परिजनों से नहीं हो पाया। काफी प्रयासों के बाद भी संपर्क न होने पर परिजनों ने लसुड़िया थाने में उनकी गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई।

Read More : Indore Shop Fraud : एक दुकान, चार किराएदार, ठगी का शिकार हुआ शख्स, शिकायत करने पहुंचा तो खुद बन गया आरोपी, पढ़े पूरी खबर

Doctor missing
पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए डॉक्टर की कॉल डिटेल्स, लोकेशन ट्रेस और सीसीटीवी फुटेज खंगालना शुरू किया। जाँच में पता चला कि यात्रा के दौरान डॉक्टर के साथ एक अन्य व्यक्ति भी मौजूद था। दोनों को राजगढ़ जिले के पास एक रेस्टोरेंट में साथ देखा गया था, जिसकी पुष्टि वहाँ लगे सीसीटीवी कैमरे से हुई।

पुलिस और परिजनों ने अलग-अलग दिशाओं में उनकी तलाश शुरू की। इस बीच मंगलवार देर शाम सूचना मिली कि डॉक्टर हरिशंकर रघुवंशी बड़ौदा (गुजरात) के पास सुरक्षित मिल गए हैं। उनकी गाड़ी और मोबाइल भी सुरक्षित बरामद किए गए हैं।

Read More : Anil Ambani ED action : अनिल अंबानी की बढ़ी मुश्किलें: 7500 करोड़ की संपत्ति कुर्क होने के बाद अब 14 नवंबर को ईडी के सामने पेश होंगे

Doctor missing
प्रारंभिक जाँच में यह बात सामने आई है कि डॉक्टर के साथ यात्रा करने वाला व्यक्ति कौन था, यह स्पष्ट नहीं हो सका है। पुलिस इस दिशा में जाँच कर रही है कि वह व्यक्ति कौन था और दोनों ने रास्ते में किन-किन स्थानों पर रुकावट की थी।

लसुड़िया पुलिस ने बताया कि डॉक्टर पूरी तरह सुरक्षित हैं और परिवार को उनके मिलने की सूचना दे दी गई है। हालांकि, पुलिस अब यह भी जाँच कर रही है कि डॉक्टर का संपर्क अचानक क्यों टूट गया और क्या इसके पीछे कोई तकनीकी या व्यक्तिगत कारण था।

Share The News
VIKASH KHALKHO
VIKASH KHALKHO
विकास कुमार खलखो एक डिजिटल पत्रकार, समाचार संपादक और SEO कंटेंट क्रिएटर हैं, जिन्हें पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में एक दशक से अधिक का अनुभव है। उन्होंने BJMC, Master of Journalism (MJ) और M.Phil. (मीडिया स्टडीज़) की डिग्री हासिल की है और दबंग दुनिया, हमर छत्तीसगढ़ योजना, हरिभूमि, सन स्टार डेली न्यूज़ और छत्तीसगढ़ की आवाज़ जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है। उन्हें हिंदी पत्रकारिता, ब्रेकिंग न्यूज़ कवरेज, SEO-फ्रेंडली कंटेंट राइटिंग, डिजिटल पब्लिशिंग, कंटेंट स्ट्रैटेजी, थंबनेल डिज़ाइन और सोशल मीडिया मैनेजमेंट में विशेष महारत हासिल है। उनका उद्देश्य सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों तक प्रभावशाली समाचार पहुँचाना और साथ ही उच्च गुणवत्ता वाला डिजिटल कंटेंट तैयार करना है।

Subscribe

- Never miss a story with notifications

- Gain full access to our premium content

- Browse free from up to 5 devices at once

Latest stories

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here