Saturday, March 28, 2026
28.1 C
Raipur

Rewa Sarpanch Dinesh Rawat Video : क्या छाती से सड़क बनवा दूं? रीवा के ‘गालीबाज सरपंच’ का वीडियो वायरल…

Rewa Sarpanch Dinesh Rawat Video : रीवा, मध्य प्रदेश। रीवा जिले की सिरमौर जनपद पंचायत के अंतर्गत ग्राम पंचायत बरहा 344 से एक चौंकाने वाला और आपत्तिजनक वीडियो सामने आया है। इस वीडियो में खुद को सरपंच बताने वाले दिनेश रावत जनता पर भड़कते हुए और उन्हें भद्दी-भद्दी गालियां देते हुए नजर आ रहे हैं।

Rewa Sarpanch Dinesh Rawat Video : सड़क मांगने पर मिला अपमान

बताया जा रहा है कि यह मामला तब का है, जब कुछ ग्रामीण अपनी बुनियादी हक – सड़क की मांग लेकर सरपंच दिनेश रावत के पास पहुंचे थे। लेकिन सरपंच साहब आग बबूला हो गए और ग्रामीणों को सड़क की जगह अपमान की सौगात दी।

READ MORE : Rewa Sanjay Gandhi Hospital Chori : संजय गांधी अस्पताल में चोरों का आतंक, मरीजों के परिजनों के 6 मोबाइल गायब…

सरपंच दिनेश रावत का वायरल बयान: सरपंच ने सड़क मांगने आए ग्रामीणों से कहा— “क्या तुम्हारी छाती से सड़क बनवा दूं?” और इसके बाद उन्होंने गालियों की बौछार शुरू कर दी।

ब्राह्मण समुदाय पर भी अपमानजनक टिप्पणी

इस घटना ने तब और तूल पकड़ लिया, जब सरपंच ने ग्रामीणों को गालियां देने के साथ-साथ पूरे ब्राह्मण समुदाय को लेकर भी अपमानजनक शब्द कह डाले। सरपंच दिनेश रावत का यह ‘गालीबाज’ वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

ग्रामीणों में आक्रोश, प्रशासन से सख्त कार्रवाई की मांग

इस वायरल वीडियो को लेकर ग्रामीणों में जबरदस्त आक्रोश है।

गांव के लोगों का कहना है कि उन्हें सिर्फ अपने हक की सड़क चाहिए थी, लेकिन बदले में अपमान और धमकी मिली।

READ MORE : Rewa Airport Flight Trial Success : विंध्य का सपना हुआ साकार, रीवा एयरपोर्ट पर ATR-72 का सफल ट्रायल, जानें कब से भरेगी उड़ान…

उनका आरोप है कि सरपंच का यह व्यवहार सरपंच पद की गरिमा और संवैधानिक मर्यादा दोनों का उल्लंघन है।

पूरे रीवा में यह वीडियो चर्चा का विषय बना हुआ है। अब बड़ा सवाल यही है कि क्या रीवा कलेक्टर और कमिश्नर ऐसे गालीबाज सरपंच पर कोई सख्त कार्रवाई करेंगे, या फिर सत्ता के संरक्षण में सरपंच साहब जनता को अपमानित करते रहेंगे?

Share The News

Latest YouTube Videos

Mahadev Satta: महादेव सट्टा साम्राज्य ध्वस्त, Dubai से Delhi तक 1700 करोड़ की संपत्ति कुर्क..

Mahadev Satta: महादेव सट्टा साम्राज्य ध्वस्त, Dubai से Delhi तक 1700 करोड़ की संपत्ति कुर्क..

Crime News: दिल दहला देने वाली वारदात, पिता ने डेढ़ साल के मासूम की छीन ली जिंदगी...

Crime News: दिल दहला देने वाली वारदात, पिता ने डेढ़ साल के मासूम की छीन ली जिंदगी...

Raipur ICAI Arohan 2026: Bank Audit  पर दो दिवसीय मेगा इवेंट,क्या बोले...मंत्री Guru Khushwant Saheb

Raipur ICAI Arohan 2026: Bank Audit पर दो दिवसीय मेगा इवेंट,क्या बोले...मंत्री Guru Khushwant Saheb

Jaggi murder case: जग्गी हत्याकांड केस रिओपन, 2 CSP, थाना प्रभारी समेत अन्य को हुई थी सजा..

Jaggi murder case: जग्गी हत्याकांड केस रिओपन, 2 CSP, थाना प्रभारी समेत अन्य को हुई थी सजा..

US Israel Iran War: America – Israel – Iran जंग, India की तेल-गैस सप्लाई पर कितना खतरा?

US Israel Iran War: America – Israel – Iran जंग, India की तेल-गैस सप्लाई पर कितना खतरा?

Gold-Silver price crash: Iran युद्ध के बीच Silver 15,000 और Gold 8,000 रुपये सस्ता

Gold-Silver price crash: Iran युद्ध के बीच Silver 15,000 और Gold 8,000 रुपये सस्ता

Latest YouTube Shorts

ICAI रायपुर का दो दिवसीय मेगा इवेंट बैंक ऑडिट के बारे में दी जानकारी

ICAI रायपुर का दो दिवसीय मेगा इवेंट बैंक ऑडिट के बारे में दी जानकारी

Bank Audit पर दो दिवसीय नेशनल कांफ्रेंस नई तकनीकी AI के बारे में दी जानकारी

Bank Audit पर दो दिवसीय नेशनल कांफ्रेंस नई तकनीकी AI के बारे में दी जानकारी

बैंक ऑडिट पर दो दिवसीय मेगा इवेंट देश में CA की भूमिका महत्वपूर्ण : Guru Khushwant Saheb

बैंक ऑडिट पर दो दिवसीय मेगा इवेंट देश में CA की भूमिका महत्वपूर्ण : Guru Khushwant Saheb

पद की गरिमा पर सवाल: IG Ratan Lal Dangi सस्पेंड

पद की गरिमा पर सवाल: IG Ratan Lal Dangi सस्पेंड

MBBS छोड़ कला को चुनाबनीं ‘रंगोली क्वीन’ शिखा शर्मा

MBBS छोड़ कला को चुनाबनीं ‘रंगोली क्वीन’ शिखा शर्मा

Subscribe to our YouTube Channel

► Subscribe

Popular News

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

Related Articles

Popular Categories