Maoist surrender : जगदलपुर : बस्तर में माओवादियों के बढ़ते आत्मसमर्पणों के कारण नक्सल संगठन की स्थिति बिगड़ती नजर आ रही है। पश्चिम बस्तर डिवीजन कमेटी ने अब इस बढ़ती हताशा को छिपाने के लिए प्रचार का नया तरीका अपनाया है। हाल ही में, माओवादी संगठन ने अपने आत्मसमर्पण करने वाले सदस्यों को ‘गद्दार’ बताते हुए एक वीडियो जारी किया है। इस वीडियो में गोंडी भाषा का इस्तेमाल करते हुए आत्मसमर्पण करने वालों पर आरोप लगाया गया है कि वे संगठन के पैसे लेकर फोर्स के सामने आत्मसमर्पण कर रहे हैं।
Maoist surrender :
Read More : Rahul Gandhi press conference : राहुल गांधी ने हरियाणा की वोटर लिस्ट में फर्जी नामों पर उठाया सवाल, ‘मिस्ट्री ब्राजीलियन वोटर’ का लिंक्डइन पर भी खुलासा
माओवादी संगठन ने एक प्रेस नोट जारी कर आरोप लगाया कि कमलू नामक माओवादी सदस्य ने संगठन के 2 लाख रुपए लेकर आत्मसमर्पण किया। हालांकि, इस प्रेस नोट में माओवादी प्रवक्ता का नाम उजागर नहीं किया गया है, जो संगठन की अंदरूनी टूट और अविश्वास को दर्शाता है।
Maoist surrender :
Read More : BJP vs Congress : राहुल गांधी ने किया वोट चोरी का दावा, आरोपों पर बीजेपी का पलटवार- करते हैं फालतू की बातें….
गोंडी भाषा में जारी इस वीडियो के जरिए आत्मसमर्पण करने वालों के खिलाफ भावनात्मक प्रचार करने की कोशिश की गई है, ताकि उनके गद्दारी के आरोपों को सही ठहराया जा सके। सुरक्षा एजेंसियों का मानना है कि यह माओवादी संगठन की कमजोर पड़ती पकड़ और हताशा का संकेत है। आत्मसमर्पण करने वाले माओवादियों की संख्या में बढ़ोतरी ने संगठन की जड़ों को हिला दिया है, और अब यह प्रचार केवल उनके घटते मनोबल को छिपाने की कोशिश है।











