Rahul Gandhi Press Conference : बीजेपी के बाद चुनाव आयोग ने भी राहुल के हाइड्रोजन बम को बताया फुस्स, चुनाव फैक्ट्स से दिया मुंहतोड़ जवाब…

VIKASH KHALKHO
Rahul Gandhi Press Conference

Rahul Gandhi Press Conference : नई दिल्ली : आज यानी बुधवार को जहां लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष एवं कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने राजधानी दिल्ली में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर चुनावी धांधली का मुद्दा दोहराते हुए यह दावा किया कि वोट चोरी राज्य और राष्ट्रीय दोनों स्तरों पर हो रही है।

Rahul Gandhi Press Conference : वहीं अब हरियाणा चुनाव आयोग ने भी बीजेपी के बाद अपने बातों को फैक्ट्स के साथ रखते हुए राहुल के आरोपों पर पलटवार किया है। आज आयोग ने राहुल के एक एक आरोप का जवाब देते हुए कहा कि, ये कुछ महत्वपूर्ण हरियाणा विधानसभा चुनाव 2024 से संबंधित तत्थ हैं।

READ MORE : Chhattisgarh Rajyotsav 2025 : राज्योत्सव 2025 का समापन आज, कैलाश खेर की आवाज़ में गूंजेगा नवा रायपुर, लोक संस्कृति और संगीत का संगम बनेगा अंतिम दिन….

चुनाव आयोग के फैक्ट्स

  • चुनाव आयोग ने कहा कि, प्रारूप मतदाता सूची (Draft Electoral Rolls) पिछले साल 8 अगस्त को प्रकाशित की गई और मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के साथ साझा की गई थी.
  • इसमें विशेष सारांश पुनरीक्षण (SSR) के दौरान प्राप्त दावे और आपत्तियों की कुल संख्या 4,16,408 है.
  • वहीं कुल बी.एल.ओ (BLOs – बूथ स्तर अधिकारी) की संख्या 20,629 है.
  • इसके साथ ही अंतिम मतदाता सूची (Final Electoral Rolls) साल 2024 में 27 अगस्त को प्रकाशित की गई थी और सभी मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के साथ साझा की गई थी .
    इस बाबत ई.आर.ओ (ERO – Electoral Registration Officer) के आदेशों के खिलाफ जिलाधिकारियों (DMs) के पास दायर अपीलों की संख्या शून्य ही थीं.
  • इसके साथ ही जिलाधिकारियों के आदेशों के खिलाफ मुख्य निर्वाचन अधिकारी (CEO) के पास दायर दूसरी अपीलों की संख्या शून्य ही थीं.
    चुनाव आयोग ने कहा कि,मतदाता सूची अंतिम रूप से तैयार की गई और नाम वापस लेने की अंतिम तिथि तक सभी प्रत्याशियों के साथ 16 सितंबर 2024 को साझा की गई थी.
  • कुल मतदान केंद्रों (Polling Stations) की संख्या: 20,632 थीं.
  • कुल प्रत्याशियों (Contesting Candidates) की संख्या: 1,031थीं.
  • सभी प्रत्याशियों द्वारा नियुक्त कुल मतदान अभिकर्ताओं (Polling Agents) की संख्या 86,790 थीं.
  • मतदान के अगले दिन जांच के दौरान प्रत्याशियों द्वारा दी गई आपत्तियों की संख्या शून्य थीं.
  • सभी प्रत्याशियों द्वारा मतगणना के लिए नियुक्त गणना अभिकर्ताओं (Counting Agents) की संख्या10,180 थीं.
  • चुनाव आयोग के फैक्ट्स के अनुसार मतगणना के दौरान आर.ओ (RO – Returning Officer) को प्राप्त शिकायतों/आपत्तियों की संख्या 5 थीं.
  • हरियाणा विधानसभा चुनाव परिणाम की घोषणा की तिथि 8 अक्टूबर 2024 थीं.
  • चुनाव को चुनौती देने के लिए दायर चुनाव याचिकाओं की संख्या तब 23 ही थीं.

जानकारी दें कि इससे पहले आज इससे पहले राहुल के इन आरोपों के बाद बीजेपी ने भी पलटवार किया था। केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने तब कहा था कि राहुल गांधी ने अपनी विफलता छुपाने के लिए प्रेस को संबोधित किया था।

READ MORE: BJP vs Congress : राहुल गांधी ने किया वोट चोरी का दावा, आरोपों पर बीजेपी का पलटवार- करते हैं फालतू की बातें….

किरेन रिजिजू ने यह भी कहा था किइनका हाइड्रोजन बम कभी फटता ही नहीं है। राहुल गांधी फालतू की बातें करते हैं। इसके साथ ही उन्होंने कहा था कि राहुल इस तरह के आरोपों के जरिए Gen-Z को भड़काना चाहते हैं।

 

Share The News
Share This Article
विकास कुमार खलखो एक डिजिटल पत्रकार, समाचार संपादक और SEO कंटेंट क्रिएटर हैं, जिन्हें पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में एक दशक से अधिक का अनुभव है। उन्होंने BJMC, Master of Journalism (MJ) और M.Phil. (मीडिया स्टडीज़) की डिग्री हासिल की है और दबंग दुनिया, हमर छत्तीसगढ़ योजना, हरिभूमि, सन स्टार डेली न्यूज़ और छत्तीसगढ़ की आवाज़ जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है। उन्हें हिंदी पत्रकारिता, ब्रेकिंग न्यूज़ कवरेज, SEO-फ्रेंडली कंटेंट राइटिंग, डिजिटल पब्लिशिंग, कंटेंट स्ट्रैटेजी, थंबनेल डिज़ाइन और सोशल मीडिया मैनेजमेंट में विशेष महारत हासिल है। उनका उद्देश्य सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों तक प्रभावशाली समाचार पहुँचाना और साथ ही उच्च गुणवत्ता वाला डिजिटल कंटेंट तैयार करना है।
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *