Wednesday, September 2, 2026
Home Madhya Pradesh Indore prakaash parv : खालसा स्टेडियम में गुरु नानक देव जी के 556वें...

prakaash parv : खालसा स्टेडियम में गुरु नानक देव जी के 556वें प्रकाश पर्व पर हजारों श्रद्धालु हुए शामिल

prakaash parv : इंदौर। गुरु नानक देव जी के 556वें प्रकाश पर्व के उपलक्ष्य में इंदौर के खालसा स्टेडियम में सिख समाज ने भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया। कार्यक्रम में गुरु वाणी और सामूहिक लंगर सेवा का आयोजन किया गया, जिसमें हजारों श्रद्धालु शामिल हुए।

कार्यक्रम में विशेष रूप से महापौर पुष्यमित्र भार्गव उपस्थित रहे। उन्होंने गुरु ग्रंथ साहिब के समक्ष मत्था टेका और सिख समाज के लोगों को प्रकाश पर्व की शुभकामनाएं दीं।

prakaash parv :
महापौर ने अपने संबोधन में कहा कि सिख समाज हमेशा सेवा और समर्पण का प्रतीक रहा है। उन्होंने हाल ही में नगर कीर्तन के दौरान सामाजिक पहल की भी सराहना की, जिसमें समाज ने स्टॉल नहीं लगाकर उस धनराशि को टैक्स देने के लिए उपयोग करने की पहल की।

महापौर ने कहा कि इंदौर का सिख समाज न केवल शहर बल्कि पूरे देश में सामाजिक सेवा, अनुशासन और मानवता के लिए जाना जाता है। गुरु नानक देव जी के उपदेशों में सेवा, समानता और मानवता का संदेश है, और सिख समाज उसी मार्ग पर अग्रसर है।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here