Bilaspur Train Accident Update : बिलासपुर ट्रेन हादसे में अब तक 11 मौतें…….

VIKASH KHALKHO
Bilaspur Train Accident Update

Bilaspur Train Accident Update : बिलासपुर: जहां एक तरफ छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में बीते मंगलवार को बड़ा रेल हादसा हुआ है। जानकारी के मुताबिक लालखदान के पास हावड़ा रूट पर पैसेंजर ट्रेन और मालगाड़ी आमने-सामने से टकरा गई थी । इस दौरान यात्री ट्रेन के कई डिब्बे पटरी से उतर गए। वहीं इस हादसे में मृतकों की संख्या फिलहाल 4 से बढ़कर 11 हो गई है। वहीं 20 यात्री इसमें घायल हैं।

Bilaspur Train Accident Update : बिलासपुर रेल हादसे में अब तक 11 मौतें
छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में हुए भयावह रेल हादसे (Bilaspur Rail Accident) ने पूरे देश को स्तब्ध कर दिया है। इस दुखद दुर्घटना में अब तक 11 लोगों की मौत हो गई है। हताहतों की संख्या में लगातार हो रही वृद्धि के बीच, यह भी जानकारी मिली है कि कम से कम 20 लोग घायल बताए जा रहे हैं। घायलों को तत्काल चिकित्सा सहायता प्रदान की जा रही है, और कई लोग गंभीर स्थिति में हैं।

READ MORE : Bilaspur Train Accident : लोकल ट्रेन-मालगाड़ी की भीषण भिड़ंत, चीख-पुकार के बीच कई यात्रियों की दर्दनाक मौत की खबर?

मुआवजे का एलान

इधर इस भयानक त्रासदी की गंभीरता को देखते हुए, पीड़ितों के परिवारों को तत्काल राहत प्रदान करने का निर्णय लिया गया है। हादसे के तुरंत बाद, रेलवे और राज्य सरकार दोनों ने ही प्रभावित परिवारों और घायलों के लिए मुआवजे का एलान किया है। यह घोषणा शोकसंतप्त परिजनों को कुछ आर्थिक संबल प्रदान करने की दिशा में पहला कदम है भी बताया जा रहा है ।

वहीं इस दुखद रेल हादसे पर सीएम विष्णुदेव साय ने दुख मरने वाले के परिजनों के प्रति दुख जताया है। उन्होंने इस बाबत सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर लिखा कि, बिलासपुर के पास हुई ट्रेन दुर्घटना अत्यंत दुःखद और पीड़ादायक है। इस त्रासदी में जिन्होंने अपने प्रियजनों को खोया है, उनके प्रति मैं गहरी संवेदना प्रकट करता हूं। ईश्वर दिवंगत आत्माओं को शांति और शोकाकुल परिजनों को यह असहनीय दुख सहने की शक्ति प्रदान करें।

इसके साथ ही राज्य सरकार ने यह भी निर्णय लिया है कि, दिवंगतों के परिजनों को 5 लाख रुपये की आर्थिक सहायता और घायलों को 50 हजार रुपये की सहायता राशि प्रदान की जाएगी।

वहीं घायलों के समुचित एवं निःशुल्क इलाज की पूरी व्यवस्था सुनिश्चित की गई है। घायलों के उपचार के लिए सभी आवश्यक चिकित्सा सुविधाएँ और समुचित संसाधन भी उपलब्ध कराए जा रहे हैं।

READ MORE : Bilaspur News : नशे में शिक्षक का शर्मनाक वीडियो वायरल, बच्चों और शिक्षिकाओं के सामने किया अभद्र व्यवहार…

रेलवे भी दे रहा मुआवजा

इधर इस हादसे के बाद रेलवे ने पीड़ितों के लिए मुआवजे का एलान किया है। रेलवे की ओर से जारी एक बयान के अनुसार घटना में प्रभावित व्यक्तियों के लिए निम्न अनुग्रह राशि की घोषणा की गई है।

रेलवे के अनुसार मृतकों के परिजनों को 10 लाख रुपये, गंभीर रूप से घायल यात्रियों को 5 लाख रुपये तथा सामान्य रूप से घायल यात्रियों को 1 लाख रुपये की सहायता राशि प्रदान की जाएगी।

दुर्घटनास्थल पर राहत और बचाव कार्य तेजी से जारी

फिलहाल दुर्घटनास्थल पर राहत और बचाव कार्य तेजी से जारी है। वहीं इस बाबत युद्धस्तर पर प्रयास किए जा रहे हैं ताकि स्थिति को सामान्य बनाया जा सके। अधिकारियों ने पुष्टि की है कि ट्रैक से मलबा हटाने का काम जारी है। हालांकि यह कार्य काफी चुनौतीपूर्ण है, लेकिन प्राथमिकता यह है कि प्रभावित ट्रैक को जल्द से जल्द परिचालन के लिए बहाल किया जाए।

हालांकि, यात्रियों की सुविधा को देखते हुए एक महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। जिस ट्रैक पर यह दुर्घटना हुई है, उस ट्रैक को छोड़कर बाकी ट्रैक से ट्रेनों का परिचालन शुरू कर दिया गया है।

इस आंशिक बहाली से उन यात्रियों को बड़ी राहत मिली है, जिनकी यात्रा इस हादसे के कारण प्रभावित हुई थी। प्रशासन ने आश्वासन दिया है कि जल्द ही पूरे ट्रैक पर सामान्य परिचालन बहाल कर दिया जाएगा।

Share The News
Share This Article
विकास कुमार खलखो एक डिजिटल पत्रकार, समाचार संपादक और SEO कंटेंट क्रिएटर हैं, जिन्हें पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में एक दशक से अधिक का अनुभव है। उन्होंने BJMC, Master of Journalism (MJ) और M.Phil. (मीडिया स्टडीज़) की डिग्री हासिल की है और दबंग दुनिया, हमर छत्तीसगढ़ योजना, हरिभूमि, सन स्टार डेली न्यूज़ और छत्तीसगढ़ की आवाज़ जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है। उन्हें हिंदी पत्रकारिता, ब्रेकिंग न्यूज़ कवरेज, SEO-फ्रेंडली कंटेंट राइटिंग, डिजिटल पब्लिशिंग, कंटेंट स्ट्रैटेजी, थंबनेल डिज़ाइन और सोशल मीडिया मैनेजमेंट में विशेष महारत हासिल है। उनका उद्देश्य सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों तक प्रभावशाली समाचार पहुँचाना और साथ ही उच्च गुणवत्ता वाला डिजिटल कंटेंट तैयार करना है।
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *