Salasar Balaji Aarti Live : भक्ति में डूबा सलासर धाम: आज बुधवार विशेष आरती में उमड़ा सैलाब…

0
177
salasar balaji
salasar balaji

Salasar Balaji Aarti Live : चूरू (राजस्थान)। आज बुधवार की सुबह सलासर बालाजी धाम में आरती के दौरान भक्ति और श्रद्धा का अनुपम दृश्य देखने को मिला। बालाजी महाराज का आज का श्रृंगार हरे और सुनहरे वस्त्रों में किया गया, जिसने भक्तों का मन मोह लिया। मंदिर परिसर में “जय श्री बालाजी महाराज की” के जयकारों से गूंज उठी फिज़ा, वहीं घंटों की मधुर ध्वनि और शंखनाद ने वातावरण को और भी पवित्र बना दिया।

Salasar Balaji Aarti Live : आरती के समय देशभर से आए श्रद्धालु बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। पुजारियों ने बालाजी महाराज को चंदन, केसर, और पुष्पों से अलंकृत किया। आरती के बाद भक्तों ने प्रसाद वितरण में भाग लिया और अपने जीवन में सुख-समृद्धि की कामना की।

read more : Salasar Balaji Aarti Live : भक्ति में डूबा रविवार : सालासर धाम में आरती के दौरान झूमे श्रद्धालु…

मंदिर प्रबंधन के अनुसार, आज शाम की आरती में भी विशेष श्रृंगार और दीप प्रज्ज्वलन का आयोजन किया जाएगा। आसपास के क्षेत्रों से भी श्रद्धालु सलासर पहुंच रहे हैं।

https://youtu.be/PekPIWHiG38@

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here