Wednesday, September 2, 2026
Home National Telangana Bus Accident : तेलंगाना में भीषण सड़क हादसा : डंपर और...

Telangana Bus Accident : तेलंगाना में भीषण सड़क हादसा : डंपर और बस की टक्कर में 20 की मौत…कई घायल

Telangana Bus Accident
Telangana Bus Accident

Telangana Bus Accident : रंगारेड्डी। तेलंगाना के रंगारेड्डी जिले से सोमवार सुबह दर्दनाक सड़क हादसे की खबर आई है। हैदराबाद-बीजापुर नेशनल हाईवे पर गिट्टी से लदे तेज रफ्तार डंपर ने एक आरटीसी बस को सामने से जोरदार टक्कर मार दी। इस भीषण हादसे में कम से कम 20 लोगों की मौत हो गई है, जबकि कई अन्य घायल हुए हैं। हादसे के बाद पूरे इलाके में हड़कंप मच गया है।

Telangana Bus Accident : जानकारी के मुताबिक, बस तंदूर से हैदराबाद जा रही थी, जिसमें करीब 70 यात्री सवार थे। मृतकों में ज्यादातर कॉलेज छात्र बताए जा रहे हैं, जो रविवार की छुट्टी के बाद कॉलेज लौट रहे थे। टक्कर इतनी भयावह थी कि बस का अगला हिस्सा पूरी तरह से चकनाचूर हो गया और डंपर पर लदी गिट्टी बस के अंदर यात्रियों पर जा गिरी।

READ MORE : Telangana High Court : सीजेआई बोले : अदालत को राजनीतिक अखाड़े में न बदला जाए, रेवंत रेड्डी याचिका खारिज

चेवेल्ला थाना क्षेत्र के खानपुर गेट के पास हुए इस हादसे में बस स्टाफ ने साहस दिखाते हुए करीब 15 लोगों की जान बचाई। वहीं, पुलिस और स्थानीय प्रशासन ने जेसीबी की मदद से रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया। घायलों को नजदीकी सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जबकि गंभीर रूप से घायल यात्रियों को हैदराबाद रेफर किया गया है।

हादसे के कारण हैदराबाद-बीजापुर हाईवे पर लंबा जाम लग गया, जिससे चेवेल्ला-विकाराबाद रूट पर यातायात ठप हो गया। पुलिस ने वाहनों को डायवर्ट कर ट्रैफिक सामान्य करने की कोशिश शुरू कर दी है।

तेलंगाना के मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी ने इस हादसे पर गहरा दुख व्यक्त किया है और अधिकारियों को तुरंत मौके पर पहुंचने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने मुख्य सचिव और डीजीपी को घायलों को तत्काल हैदराबाद शिफ्ट करने और बेहतर इलाज की व्यवस्था करने के आदेश जारी किए हैं।

READ MORE : Telangana News : शादी से नाराज़ लड़की के परिवार ने दूल्हे और माँ-बाप को पीटा, मिर्च पाउडर डाला, फिर बेटी को ले गए घसीटकर, पढ़े हैरान कर देने वाली पूरी स्टोरी…

पुलिस का कहना है कि हादसे के वास्तविक कारणों की जांच की जा रही है, हालांकि शुरुआती जांच में डंपर चालक की तेज रफ्तार और लापरवाही को हादसे की वजह बताया जा रहा है। प्रशासन ने मृतकों के परिजनों को मुआवजा देने और घायलों की हर संभव सहायता सुनिश्चित करने की बात कही है।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here