Monday, October 5, 2026
Home Madhya Pradesh Chhindwara Viral Video : छिंदवाड़ा-नागपुर हाईवे पर अवैध वसूली का वीडियो वायरल…

Chhindwara Viral Video : छिंदवाड़ा-नागपुर हाईवे पर अवैध वसूली का वीडियो वायरल…

Chhindwara Viral Video
Chhindwara Viral Video

Chhindwara Viral Video : छिंदवाड़ा/ मध्यप्रदेश | मध्यप्रदेश सरकार द्वारा चेक पोस्ट बंद किए जाने के बाद भी छिंदवाड़ा-नागपुर नेशनल हाईवे पर अवैध वसूली का खेल थमने का नाम नहीं ले रहा। सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक ट्रक चालक ने आरटीओ चेक पोस्ट कर्मी को पैसे मांगते हुए कैमरे में कैद किया है।

Chhindwara Viral Video : वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि ट्रक चालक के दस्तावेज पूरी तरह सही होने के बावजूद कर्मचारी उससे पैसे मांग रहा है। यह वीडियो वायरल होते ही पूरे विभाग में हड़कंप मच गया है। बताया जा रहा है कि यह वही चेक पोस्ट है, जो पूर्व में भी वसूली विवादों के कारण सुर्खियों में रह चुकी है।

READ MORE : Chhindwara Murder Case : छिंदवाड़ा में 24 घंटे के भीतर अंधे हत्या कांड का खुलासा, चाचा-भतीजे ने की थी युवक की हत्या

सरकार ने कुछ समय पहले ही प्रदेशभर की चेक पोस्टों को बंद करने का निर्णय लिया था, लेकिन छिंदवाड़ा-नागपुर बॉर्डर पर ‘वसूली पोस्ट’ अब भी सक्रिय दिखाई दे रही है। ट्रक चालकों का कहना है कि हर बार उन्हें अलग-अलग बहाने से रुपये देने पड़ते हैं, वरना उन्हें घंटों रोक दिया जाता है।

READ MORE : Chhindwara Accident : भीषण दुर्घटना… बोलेरो ने बाइक सवारों को रौंदा, पिता की मौत, भाई-बहन घायल

स्थानीय ट्रांसपोर्ट संगठनों ने प्रशासन से इस मामले में तत्काल कार्रवाई की मांग की है। वहीं आरटीओ विभाग का कहना है कि वीडियो की जांच कर जिम्मेदार कर्मचारियों पर सख्त कदम उठाए जाएंगे।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here