Chhindwara Accident : भीषण दुर्घटना… बोलेरो ने बाइक सवारों को रौंदा, पिता की मौत, भाई-बहन घायल

Chhindwara Accident : अंकित वाईकर/ छिंदवाड़ा :छिंदवाड़ा में सिवनी रोड स्थित उमरिया इसरा के समीप शुक्रवार रात एक तेज रफ्तार बोलेरो वाहन ने बाइक सवारों को रौंद दिया। टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक सवार पिता की मौके पर मौत हो गई। वहीं भाई-बहन को गंभीर चोट आई है। बोलेरो से टकराने के बाद बाइक के परखच्चे उड़ गए। 108 एम्बुलेंस से घायल बच्चों को जिला अस्पताल लाकर भर्ती कराया गया है। वहीं शव को अस्पताल के शवगृह में रखा गया है।

READ MORE: Rewa News : देर रात रीवा के मैदानी ग्राम पंचायत में थोक पटाखा विक्रेताओं के पुलिस की कार्यवाही जारी

Chhindwara Accident : पुलिस ने बताया कि उमरिया इसरा के समीप शुक्रवार रात तेज रफ्तार बोलेरो ने बाइक सवारों को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार बिछुआ के सिलोटा निवासी 50 वर्षीय अजीत पिता चेतराम मसराम की मौके पर मौत हो गई। वहीं उसकी बेटी 14 वर्षीय प्रतीक्षा और बेटे 12 वर्षीय महेन्द्र को चोट आई है। घायल बच्चों कों जिला अस्पताल लाकर भर्ती कराया गया है। घटना की सूचना मिलने पर कुंडीपुरा पुलिस मौके पर पहुंची थी।

Share The News
[youtube_shorts]

Popular News

raipur-gold-shop-robbery-arrest:लक्ष्य ज्वेलर्स चोरी केस: डॉग स्क्वॉड की मदद से पुलिस ने दबोचे आरोपी

raipur-gold-shop-robbery-arrest: राजधानी रायपुर के शंकर नगर स्थित लक्ष्य ज्वेलर्स...

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

Related Articles

Popular Categories