Monday, February 16, 2026
28.1 C
Raipur

Chhindwara Incident : निर्माणाधीन कुआं धंसा, मलबे में दबने से महिला की मौत

Chhindwara Incident :  साहुल सिंह/छिंदवाड़ा। छिंदवाड़ा जिले के ग्राम गुबरेल में शनिवार शाम एक दर्दनाक हादसा हो गया। गांव में निर्माणाधीन सरकारी कुआं अचानक धंस गया, जिससे पास में मौजूद एक महिला मलबे में दब गई और उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची और राहत व बचाव कार्य शुरू किया। टीम ने महिला को निकालने के लिए घंटों तक कोशिशें कीं, लेकिन जब तक उसे बाहर निकाला गया, तब तक बहुत देर हो चुकी थी।

Read More : Indian Defence Manufacturing Conclave 2025 : जबलपुर में होगा इंडियन डिफेंस मैन्युफैक्चरिंग कॉन्क्लेव-2025, आत्मनिर्भर भारत को मिलेगा नया आयाम

स्थानीय ग्रामीणों के अनुसार, मृतका 70 वर्षीय वृद्धा अपने खेत में काम कर रही थी। इसी दौरान कुएं के धंसने की आवाज सुनकर वह उसे देखने पास पहुंची। अचानक जमीन धंसने से वह संतुलन खो बैठी और कुएं में गिर गई।

Chhindwara Incident
प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि कुएं की मिट्टी लगातार धंसती जा रही थी, जिससे बचाव अभियान में कठिनाई बढ़ गई। प्रशासनिक टीम के साथ ग्रामीणों ने भी मिलकर महिला को बचाने के प्रयास किए, लेकिन अंततः उसे जिंदा नहीं बचाया जा सका।

घटना के बाद से गांव में शोक का माहौल है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है।

Share The News

Latest YouTube Videos

Bangladesh Election: 20 साल बाद सत्ता परिवर्तन, TariqueRahmanबनेंगे PM?Bangladesh में बदला पूरा गेम!

Bangladesh Election: 20 साल बाद सत्ता परिवर्तन, TariqueRahmanबनेंगे PM?Bangladesh में बदला पूरा गेम!

New labor laws: NewLaborLaws के खिलाफ देशव्यापी हड़ताल, सड़कों पर उतरे कर्मचारी..

New labor laws: NewLaborLaws के खिलाफ देशव्यापी हड़ताल, सड़कों पर उतरे कर्मचारी..

Bharatmala Scam: 1 जमीन के 80 मालिक! 43CroreScam  मुआवजा घोटाले की पूरी कहानी

Bharatmala Scam: 1 जमीन के 80 मालिक! 43CroreScam मुआवजा घोटाले की पूरी कहानी

Salma Sultana Murder Mystery: गोद में लाश, होंठों पर गाना! Court में गूंजा सनसनीखेज बयान

Salma Sultana Murder Mystery: गोद में लाश, होंठों पर गाना! Court में गूंजा सनसनीखेज बयान

Nishaanebaz Top 10: देखें निशानेबाज़ पर Aaj की छत्तीसगढ़ और मध्यप्रदेश की 10 बड़ी खबरें

Nishaanebaz Top 10: देखें निशानेबाज़ पर Aaj की छत्तीसगढ़ और मध्यप्रदेश की 10 बड़ी खबरें

Latest YouTube Shorts

24 फरवरी को पेश होगा छत्तीसगढ़ का बजट - वित्त मंत्री

24 फरवरी को पेश होगा छत्तीसगढ़ का बजट - वित्त मंत्री

मक्का प्लांट पर ग्रामीणों का हमला, वेस्ट से फसल बर्बादी का आरोप

मक्का प्लांट पर ग्रामीणों का हमला, वेस्ट से फसल बर्बादी का आरोप

दुर्ग में ‘रील’ का रौब पड़ा भारी: नकली पिस्टल से स्टंट, तीन गिरफ्तार

दुर्ग में ‘रील’ का रौब पड़ा भारी: नकली पिस्टल से स्टंट, तीन गिरफ्तार

महासमुंद में ड्रग्स तस्करी पर वार: बोलेरो से 11 किलो गांजा जब्त,

महासमुंद में ड्रग्स तस्करी पर वार: बोलेरो से 11 किलो गांजा जब्त,

छत्तीसगढ़ में मिड डे मील के बाद 24 बच्चे बीमार

छत्तीसगढ़ में मिड डे मील के बाद 24 बच्चे बीमार

शटर डाउन… अंदर धंधा! रायपुर में 6 गिरफ्तार

शटर डाउन… अंदर धंधा! रायपुर में 6 गिरफ्तार

Subscribe to our YouTube Channel

► Subscribe

Popular News

Related Articles

Popular Categories

This will close in 0 seconds