Indore Mayor : महापौर की सख्त नाराज़गी, एमपीआरडीसी अधिकारियों को लगाई फटकार — सात दिन में सर्विस रोड दुरुस्त करने के निर्देश

VIKASH KHALKHO

Indore Mayor : इंदौर। शहर के मुसाखेड़ी क्षेत्र में निरीक्षण के दौरान महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने एमपीआरडीसी (MPRDC) अधिकारियों पर जमकर नाराज़गी जताई। उन्होंने सख्त लहजे में कहा कि “जनता के काम में लापरवाही किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी। सात दिन के भीतर सर्विस रोड को पूरी तरह ठीक किया जाए।”

महापौर भार्गव ने अधिकारियों को फटकार लगाते हुए कहा कि जनता से जुड़े कार्यों में ढिलाई करने से सरकार की छवि खराब होती है और जनप्रतिनिधियों को जनता के सामने जवाब देना पड़ता है। उन्होंने स्पष्ट चेतावनी दी कि यदि तय समय सीमा में कार्य पूरा नहीं हुआ, तो संबंधित अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

निरीक्षण के दौरान महापौर ने यह भी कहा कि जब तक जनप्रतिनिधि मौके पर न पहुंचें, तब तक काम शुरू नहीं होता — यह रवैया अब बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने एमपीआरडीसी अधिकारियों से कहा कि “हम सभी जनता के लिए काम करते हैं, इसलिए जिम्मेदारी से काम करना आपकी पहली प्राथमिकता होनी चाहिए।”

Indore Mayor :
महापौर ने बताया कि शहर के विभिन्न हिस्सों में — चाहे वह PWD, MPRDC या मेट्रो परियोजना के अंतर्गत आने वाले कार्य हों — सर्विस रोड निर्माण के दौरान अनदेखी के कारण नागरिकों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। इस विषय पर उन्होंने पूर्व में सदन में भी चिंता जताई थी और समय पर कार्य पूरे न होने पर मुख्य सचिव को पत्र लिखकर हस्तक्षेप का अनुरोध किया था।

Read More : Road accident : राजकुमार ब्रिज पर दर्दनाक सड़क हादसा — मेडिकैप्स कॉलेज की बस की टक्कर से एक की मौत, दूसरा घायल

Indore Mayor :
महापौर के निर्देश पर एमपीआरडीसी के दर्जनों अधिकारी निरीक्षण के लिए निकले और उन्होंने मूसाखेड़ी, आईटी पार्क, सत्य साईं कैंपस तथा देवास नाका क्षेत्र में चल रहे ब्रिज साइट्स का दौरा किया। निरीक्षण के बाद अधिकारियों ने सात दिनों में सर्विस रोड दुरुस्त करने की कार्ययोजना महापौर को सौंपी।

महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने कहा कि “जनता को किसी भी तरह की असुविधा नहीं होनी चाहिए। आपकी गलतियों से नगर निगम और सरकार की छवि पर असर पड़ता है। समय पर काम पूरा न होने की स्थिति में कार्रवाई तय है।”

Indore Mayor :
महापौर का यह सख्त रुख साफ करता है कि सार्वजनिक सुविधाओं और नागरिक हितों से जुड़े कार्यों में अब किसी भी स्तर पर लापरवाही को जगह नहीं दी जाएगी।

Share The News
Share This Article
विकास कुमार खलखो एक डिजिटल पत्रकार, समाचार संपादक और SEO कंटेंट क्रिएटर हैं, जिन्हें पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में एक दशक से अधिक का अनुभव है। उन्होंने BJMC, Master of Journalism (MJ) और M.Phil. (मीडिया स्टडीज़) की डिग्री हासिल की है और दबंग दुनिया, हमर छत्तीसगढ़ योजना, हरिभूमि, सन स्टार डेली न्यूज़ और छत्तीसगढ़ की आवाज़ जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है। उन्हें हिंदी पत्रकारिता, ब्रेकिंग न्यूज़ कवरेज, SEO-फ्रेंडली कंटेंट राइटिंग, डिजिटल पब्लिशिंग, कंटेंट स्ट्रैटेजी, थंबनेल डिज़ाइन और सोशल मीडिया मैनेजमेंट में विशेष महारत हासिल है। उनका उद्देश्य सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों तक प्रभावशाली समाचार पहुँचाना और साथ ही उच्च गुणवत्ता वाला डिजिटल कंटेंट तैयार करना है।
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *