Thursday, March 26, 2026
36.1 C
Raipur

Indore Municipal Corporation : हाईकोर्ट के आदेश के बाद अब कार्रवाई तेज, इंदौर में बीआरटीएस हटाने का पहला चरण शुरू

Indore Municipal Corporation : इंदौर। लंबे इंतजार के बाद आखिरकार इंदौर बीआरटीएस (बस रैपिड ट्रांजिट सिस्टम) को हटाने की प्रक्रिया औपचारिक रूप से शुरू हो गई है। शुक्रवार को महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने जेसीबी का पूजन कर सड़क तोड़ने के कार्य की शुरुआत की।

करीब नौ महीने पहले हाईकोर्ट ने बीआरटीएस को हटाने के आदेश जारी किए थे। इसके बाद नगर निगम ने सभी आवश्यक प्रक्रियाएं पूरी करते हुए टेंडर जारी कर विधिवत कार्रवाई शुरू की है।

पहले चरण में जीपीओ चौराहे से शिवाजी वाटिका तक बीआरटीएस मार्ग को हटाया जाएगा। निगम अधिकारियों के अनुसार, इस हिस्से पर काम पूरा होने के बाद आगे के हिस्सों को चरणबद्ध तरीके से तोड़ा जाएगा।

Indore Municipal Corporation :
बीआरटीएस हटाने की इस कार्रवाई को शहरवासियों ने मिश्रित प्रतिक्रिया दी है। जहां कई नागरिक इसे यातायात सुगमता की दिशा में बड़ा कदम बता रहे हैं, वहीं कुछ लोगों का कहना है कि इस परियोजना पर खर्च हुई भारी राशि अब व्यर्थ जा रही है।

महापौर भार्गव ने मौके पर कहा कि, “शहर की जरूरतों को देखते हुए यह निर्णय लिया गया है। बीआरटीएस हटने से यातायात में सुधार होगा और आमजन को राहत मिलेगी।”

Indore Municipal Corporation :
निगम अधिकारियों का कहना है कि सड़क चौड़ीकरण और सुगम ट्रैफिक व्यवस्था के लिए इस पूरे मार्ग का रीडिजाइन तैयार किया गया है। आने वाले महीनों में जीपीओ से पलासिया तक का हिस्सा भी इसी योजना के तहत विकसित किया जाएगा।

Share The News

Latest YouTube Videos

Raipur ICAI Arohan 2026: Bank Audit  पर दो दिवसीय मेगा इवेंट,क्या बोले...मंत्री Guru Khushwant Saheb

Raipur ICAI Arohan 2026: Bank Audit पर दो दिवसीय मेगा इवेंट,क्या बोले...मंत्री Guru Khushwant Saheb

Jaggi murder case: जग्गी हत्याकांड केस रिओपन, 2 CSP, थाना प्रभारी समेत अन्य को हुई थी सजा..

Jaggi murder case: जग्गी हत्याकांड केस रिओपन, 2 CSP, थाना प्रभारी समेत अन्य को हुई थी सजा..

US Israel Iran War: America – Israel – Iran जंग, India की तेल-गैस सप्लाई पर कितना खतरा?

US Israel Iran War: America – Israel – Iran जंग, India की तेल-गैस सप्लाई पर कितना खतरा?

Gold-Silver price crash: Iran युद्ध के बीच Silver 15,000 और Gold 8,000 रुपये सस्ता

Gold-Silver price crash: Iran युद्ध के बीच Silver 15,000 और Gold 8,000 रुपये सस्ता

Nishaanebaz Top 10: प्रदेश से लेकर देश-दुनिया तक की आज की बड़ी 10 खबरें

Nishaanebaz Top 10: प्रदेश से लेकर देश-दुनिया तक की आज की बड़ी 10 खबरें

कुदरगढ़ महोत्सव 2026, ग्राम कुदरगढ़

कुदरगढ़ महोत्सव 2026, ग्राम कुदरगढ़

Latest YouTube Shorts

MBBS छोड़ कला को चुनाबनीं ‘रंगोली क्वीन’ शिखा शर्मा

MBBS छोड़ कला को चुनाबनीं ‘रंगोली क्वीन’ शिखा शर्मा

देखिए इस प्यारी बच्ची का दिव्य दुर्गा अवतार

देखिए इस प्यारी बच्ची का दिव्य दुर्गा अवतार

Subscribe to our YouTube Channel

► Subscribe

Popular News

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

Related Articles

Popular Categories