Rajnandgaon News : जुआ-सट्टा पर पुलिस की सख्ती,आरोपियों पर गिरी गाज

0
151

Rajnandgaon News : हेमंत वर्मा/राजनांदगांव : पुलिस अधीक्षक राजनादगांव अंकिता शर्मा द्वारा जिले में जुआ, सट्टा एवं आसामाजिक तत्वों पर कड़ी कार्यवाही करने के निर्देश दिये गये थे। इसी तारतम्य में एएसपी राहुल देव शर्मा एवं सीएसपी वैशाली जैन के मार्गदर्शन में थाना कोतवाली क्षेत्र में थाना प्रभारी कोतवाली निरीक्षक नंदकिशोर गौतम के नेतृत्व मे क्षेत्र के सट्टेबाज खाईवाल के विरूद्व चलाये जा रहे अभियान के दौरान आरोपी अनुप यादव उर्फ मुन्डु पिता राजेश यादव उम्र 29 साल निवासी जिला सहकारी बैंक के पीछे बलदेव बाग राजनांदगांव को अवैध रूप से धन अर्जित करने की गरज से काले रंग का क्रेटा कार क्रमांक सीजी 08-एयू-1672 के अंदर बैठकर मोबाईल के माध्यम से अंको पर रूपये पैसो का दांव लगवा कर मोबाईल व्हाटसअप पर सट्टा पट्टी लिखते पाये जाने पर घटना स्थल पोस्ट ऑफिस चौक ओव्हर ब्रीज के नीचे से उसे धरदबोचा गया।

आरोपी के कब्जे से सीजी 08-एयू-1672 क्रेटा कार कीमती 12,00,000/- रूपये, सट्टा पर दाव खेले गये नगदी रकम 4000/- रूपये, मोबाईल व्हाटसअप की सट्टा पर्ची की छाया प्रति 08 प्रति, 01 नग मोबाईल फोन रेडमी कंपनी का कीमती 40,000/- रूपये, 01 नग मोबाईल वीवो कंपनी का कीमती 30,000/- रूपये जुमला 02 नग मोबाईल फोन कीमती 12,74,000/- रूपये को घटना स्थल से गवाहों के सामने जप्त कर छत्तीसगढ जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022 की धारा 6 के तहत् अपराध घटित होना पाये जाने पर गिरफ्तार किया गया।

READ MORE : Rajnandgaon News : शिक्षकों के व्हाट्सएप ग्रुप में अश्लील वीडियो वायरल, महिला शिक्षकों की शिकायत से हड़कंप, पांच को कारण बताओ नोटिस जारी

Rajnandgaon News : जुआ/सट्टा और आसामाजिक तत्वों पर एस.पी. राजनांदगांव द्वारा कड़ी कार्यवाही करने के निर्देश पर सट्टा के मामले में बड़ी कार्यवाही।पुलिस थाना सिटी कोतवाली द्वारा सट्टा खेलाने वाले पर कड़ी कार्यवाही। सट्टेबाज पर कार्यवाही कर सट्टा लिखने में प्रयुक्त 02 नग मोबाईल, 01 नग कार एवं सट्टा पट्टी सहित कुल 12,74,000/- रूपये की संपत्ति जप्त। आरोपी का पूर्व रिकार्ड निकाला गया तब पाया कि आरोपी के विरूद्ध पूर्व में भी तीन प्रकरण दर्ज हैं। उक्त कार्यवाही में निरीक्षक नंदकिशोर गौतम, सउनि इस्राफिल खान, प्र0आर0 संदीप और सिरिल की सराहनीय भूमिका रही।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here