Monday, September 28, 2026
Home Madhya Pradesh Gwalior Railway Sleeper factory : ग्वालियर में फैक्ट्री हादसा : मजदूर के ऊपर...

Railway Sleeper factory : ग्वालियर में फैक्ट्री हादसा : मजदूर के ऊपर गिरा स्लीपर, मौके पर ही मौत — सुरक्षा में लापरवाही उजागर

Railway Sleeper factory : ग्वालियर। आंतरी रेलवे स्टेशन के पास स्थित रेलवे स्लीपर फैक्ट्री में बुधवार को एक दर्दनाक हादसा हो गया। फैक्ट्री में कार्यरत मजदूर शिवम परिहार पुत्र भवानी परिहार निवासी लखनौती की उस समय मौत हो गई जब उसके ऊपर सीमेंट से बना भारी स्लीपर गिर पड़ा।

Railway Sleeper factory :  हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। साथी मजदूरों और ग्रामीणों ने तत्काल शिवम को बाहर निकाला, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। घटना की जानकारी मिलते ही आंतरी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी।

Railway Sleeper factory :  ग्रामीणों और परिजनों ने आरोप लगाया है कि फैक्ट्री में बिना किसी सुरक्षा इंतजामों के मजदूरों से काम कराया जा रहा था, जिसके चलते यह हादसा हुआ। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच में जुटी हुई है।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here