Indore Hospital Negligence:मध्यप्रदेश के इंदौर से सामने आई इंदौर अस्पताल लापरवाही की एक तस्वीर ने सरकारी स्वास्थ्य सेवाओं को लेकर कई सवाल खड़े कर दिए हैं। एमवाय अस्पताल और सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल की व्यवस्थाओं पर एक बार फिर उंगलियां उठ रही हैं। आरोप है कि एक बीमार बच्चे को इलाज के लिए ले जाते समय उसके परिवार को करीब एक किलोमीटर तक स्ट्रेचर खींचना पड़ा।