M.P News : ग्वालियर में टला बड़ा रेल हादसा, ताज एक्सप्रेस से टकराए तीन सांड

Rahul Goshwami
ग्वालियर में बड़ा रेल हादसा टला

ग्वालियर: मध्य प्रदेश के ग्वालियर से एक बड़ी खबर सामने आई है, जहां बिरला नगर रेलवे स्टेशन के पास डाउन ट्रैक पर एक गंभीर रेल हादसा होते-होते टल गया। जानकारी के अनुसार ताज एक्सप्रेस ट्रेन से तीन सांड टकरा गए, जिससे ट्रेन का इंजन बुरी तरह क्षतिग्रस्त होकर फेल हो गया। इस घटना के बाद ट्रेन को मौके पर ही रोकना पड़ा और यात्रियों को करीब 45 मिनट तक परेशानियों का सामना करना पड़ा।

डाउन ट्रैक पर हुआ हादसा

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक ट्रेन जब बिरला नगर रेलवे स्टेशन के पास से गुजर रही थी, तभी अचानक तीन सांड ट्रैक पर आ गए। तेज रफ्तार ट्रेन के इंजन से उनकी जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि इंजन के सेंड पाइप और अन्य तकनीकी उपकरण खराब हो गए, जिससे इंजन ने काम करना बंद कर दिया।

Read More : M.P News : भोपाल में चाइनीज़ मांझा पूरी तरह बैन, प्रशासन अलर्ट, दुकानदारों को चेतावनी

रेलवे अधिकारियों ने संभाला मोर्चा

घटना की सूचना मिलते ही रेलवे के वरिष्ठ अधिकारी और कर्मचारी मौके पर पहुंचे। तत्काल राहत और मरम्मत कार्य शुरू किया गया। यात्रियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए रेलवे प्रशासन ने वैकल्पिक व्यवस्था करते हुए दूसरा लोको इंजन मंगवाया।

45 मिनट बाद रवाना हुई ट्रेन

दूसरा इंजन जोड़ने के बाद ताज एक्सप्रेस को आगे के लिए रवाना किया गया। इस दौरान यात्रियों को काफी देर तक ट्रेन में ही इंतजार करना पड़ा। हालांकि राहत की बात यह रही कि इस हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई।

सुरक्षा पर उठे सवाल

लगातार रेलवे ट्रैक पर मवेशियों के आ जाने की घटनाओं ने सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। यात्रियों ने रेलवे प्रशासन से ट्रैक सुरक्षा को और मजबूत करने की मांग की है।

Share The News
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *