Wednesday, September 2, 2026
Home Chhattisgarh Gopashtami Festival : यादव समाज ने धूमधाम से मनाया गोपाष्टमी पर्व, विधायक...

Gopashtami Festival : यादव समाज ने धूमधाम से मनाया गोपाष्टमी पर्व, विधायक नीलकंठ टेकाम हुए शामिल

Gopashtami Festival : रामकुमार भारद्वाज/फरसगांव : मुख्यालय फरसगाव नगर में यादव समाज द्वारा हर वर्ष बड़े ही धूमधाम से गोवर्धन पूजा मनाते हैं, वही हर वर्ष की तरह इस वर्ष 29 अक्टूबर बुधवार को बड़ी ही हर्षोल्लास व धूमधाम से गोवर्धन पूजा मनाया। क्षेत्रीय विधायक नीलकंठ टेकाम भी यादव समाज के गोवर्धन पूजा में बतौर अतिथि शामिल हुए l गौमाता को खिचड़ी सेवन, दहीलुट सहित अन्य विभिन्न रस्म को किया पूर्ण l

फरसगांव यादव समाज ने अपनी सांस्कृतिक विरासत सामाजिक एकता अखण्डता समरसता को सहजते हुए हर्षोल्लास के साथ नगर में स्थित तालाब किनारे गोवर्धन पूजा स्थल पर गोवर्धन पूजन का आयोजन किया गया।   जिसमे कार्यक्रम में सर्वप्रथम राउत नाचा की अपनी पारम्परिक वेशभूषा के साथ कला का प्रदर्शन करते हुए राधा कृष्ण की झाँकी के साथ छोटे छोटे बच्चों को भगवान “श्रीकृष्ण एवं बलराम जी” के आकर्षक वेशभूषा में सजा कर एवं समाज के लोगों द्वारा पारंपरिक वेशभूषा में गाजे बाजे के साथ नृत्य करते हुए कलश यात्रा के साथ शोभायात्रा निकाली गई।

READ MORE : Akshaya Navami : धूमधाम से मनाया गया आंवला नवमी का पर्व, महिलाओं ने की भगवान विष्णु-लक्ष्मी की आराधना

Gopashtami Festival : भ्रमण के दौरान जगह जगह नागरिकों द्वारा इनकी पूजा अर्चना की गई तत्पश्चात पूजा स्थल पर भगवान श्रीकृष्ण का पारंपरिक रूप से हवन पूजन कर पूजा अर्चना की गई एवं विधि विधान पूर्वक गौमाता को खिचड़ी सेवन, दहीलुट सहित अन्य विभिन्न रस्म को पूर्ण किया गया तत्पश्चात समाज के लोगों द्वारा भंडारे का भव्य आयोजन किया गया। साथ ही रात में बच्चो के लिए रिकॉडिंग डान्स प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया. इस दौरान कार्यक्रम में यादव समाज के सभी प्रकोष्ठ के अध्यक्ष, उपाध्यक्ष , पदाधिकारी सहित भारी संख्या मे समाज के लोग सहित ग्रामीण उपस्थित थे।

विधायक टेकाम भी गोवर्धन पूजा में हुए शामिल
फरसगांव मुख्यालय में यादव समाज द्वारा आयोजित गोवर्धन पूजा एवं गोपाष्टमी पर्व में केशकाल विधायक नीलकंठ टेकाम भी सम्मिलित होकर समाज के श्रद्धालु जनों के साथ आस्था, उत्साह और एकता का संदेश साझा किया। विधायक टेकाम ने इस अवसर पर कहा कि -“गोवर्धन पूजा केवल गौ सेवा का प्रतीक नहीं, बल्कि सामाजिक एकजुटता, सहयोग और संवेदना का भी सशक्त संदेश देती है।” उन्होंने समाज के मांग पत्रों व सुविधाओं की अपेक्षाओं को ध्यानपूर्वक सुना और कहा कि सरकार की योजनाओं के माध्यम से समाज के विकास और हित में निरंतर कार्य किया जाएगा।समाज की एकता, संस्कृति और परंपरा को नमन करते हुए विधायक टेकाम ने सभी क्षेत्रवासियों को गोपाष्टमी एवं गोवर्धन पूजा की हार्दिक शुभकामनाएं दीं।

फरसगांव : मुख्यालय फरसगाव नगर में यादव समाज द्वारा हर वर्ष बड़े ही धूमधाम से गोवर्धन पूजा मनाते हैं, वही हर वर्ष की तरह इस वर्ष 29 अक्टूबर बुधवार को बड़ी ही हर्षोल्लास व धूमधाम से गोवर्धन पूजा मनाया। क्षेत्रीय विधायक नीलकंठ टेकाम भी यादव समाज के गोवर्धन पूजा में बतौर अतिथि शामिल हुए l फरसगांव यादव समाज ने अपनी सांस्कृतिक विरासत सामाजिक एकता अखण्डता समरसता को सहजते हुए हर्षोल्लास के साथ नगर में स्थित तालाब किनारे गोवर्धन पूजा स्थल पर गोवर्धन पूजन का आयोजन किया गया।

READ MORE : Rewa Rape Case : आस्था के नाम पर घिनौना कृत्य, झाड़-फूंक करने वाले तांत्रिक ने युवती से किया दुष्कर्म…

 

जिसमे कार्यक्रम में सर्वप्रथम राउत नाचा की अपनी पारम्परिक वेशभूषा के साथ कला का प्रदर्शन करते हुए राधा कृष्ण की झाँकी के साथ छोटे छोटे बच्चों को भगवान “श्रीकृष्ण एवं बलराम जी” के आकर्षक वेशभूषा में सजा कर एवं समाज के लोगों द्वारा पारंपरिक वेशभूषा में गाजे बाजे के साथ नृत्य करते हुए कलश यात्रा के साथ शोभायात्रा निकाली गई एवं भ्रमण के दौरान जगह जगह नागरिकों द्वारा इनकी पूजा अर्चना की गई तत्पश्चात पूजा स्थल पर भगवान श्रीकृष्ण का पारंपरिक रूप से हवन पूजन कर पूजा अर्चना की गई एवं विधि विधान पूर्वक गौमाता को खिचड़ी सेवन, दहीलुट सहित अन्य विभिन्न रस्म को पूर्ण किया गया तत्पश्चात समाज के लोगों द्वारा भंडारे का भव्य आयोजन किया गया। साथ ही रात में बच्चो के लिए रिकॉडिंग डान्स प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया. इस दौरान कार्यक्रम में यादव समाज के सभी प्रकोष्ठ के अध्यक्ष, उपाध्यक्ष , पदाधिकारी सहित भारी संख्या मे समाज के लोग सहित ग्रामीण उपस्थित थे।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here