Swimming Competition : 12वीं पैरा तैराकी प्रतियोगिता में बिलासपुर के तैराकों ने मारी बाजी

VIKASH KHALKHO

Swimming Competition : गौरीशंकर/घरघोड़ा : छत्तीसगढ़ राज्य विकलांग तैराकी संघ बिलासपुर पैरा स्पोर्ट्स छत्तीसगढ़ रायपुर एवं जिला दिव्यांग तैराकी संघ बिलासपुर द्वारा आयोजित बिलासपुर नगर में 28 अक्टूबर 2025 को 12 वीं छत्तीसगढ़ राज्य स्तरीय दिव्यांग तैराकी प्रतियोगिता संजय तरण पुष्कर मुंगेली नाका बिलासपुर में संपन्न हुआ उक्त प्रतियोगिता में छत्तीसगढ़ राज्य के 18 जिलों के दिव्यांग महिला पुरुष तैराक 165 एवं कोच/ मैनेजर/ सहयोगी 25 कुल 190 ने हिस्सा लिया।  पुरुष वर्ग में परमानंद बिलासपुर एवं महिला वर्ग में अनीता कुर्रे सारंगढ़ सर्वश्रेष्ठ तैराक रहे।

प्रतियोगिता में पुरुष वर्ग में परमानंद बिलासपुर एवं महिला वर्ग में अनीता कुर्रे सारंगढ़ सर्वश्रेष्ठ तैराक रहे उक्त प्रतियोगिता का समापन एवं पुरस्कार वितरण समारोह 28 अक्टूबर 2025 को सायं काल 4:00 बजे कार्यक्रम के मुख्य अतिथि माननीया पूजा विधानी महापौर नगर निगम बिलासपुर अध्यक्षता नीरज जी डी एफ ओ बिलासपुर विशिष्ट अतिथि संतोष कश्यप उपाध्यक्ष जिला पंचायत प्रतिनिधि बिलासपुर तिलकेश भावे जेडी समाज कल्याण बिलासपुर अजीत सिंह भोगल जी संरक्षक छ.ग.विकलांग तैराकी संघ बिलासपुर रहे कार्यक्रम में विशेष रूप से पंकज तिवारी अध्यक्ष ओलंपिक संघ बिलासपुर धनीराम यादव अध्यक्ष पीटीआई संघ बिलासपुर डीकेश टंडन सचिव पैरा स्पोर्ट्स छत्तीसगढ़ रायपुर राकेश ठाकुर सचिव व्हीलचेयर रग्बी रायपुर मिलन साहू नशा मुक्ति केंद्र मोपका बिलासपुर उपस्थित रहे।

READ MORE : Raipur Maha Bandh Protest : PM मोदी के दौरे से ठीक पहले, 31 अक्टूबर को रायपुर महाबंद का आह्वान…आखिर क्यों

Swimming Competition : कार्यक्रम को सफल बनाने में शिव बहादुर जायसवाल गणेश यादव देवेंद्र सिंह गणेश कुमार यादव आनंद जायसवाल अखिलेश कौशिक गोपाल यादव शेखसमीर सुदीप जांगड़े प्रमोद फरीकार गजेंद्र सिंह का सहयोग रहा स्वागत भाषण सूरज यादव महासचिव छत्तीसगढ़ विकलांग तैराकी संघ बिलासपुर संचालन वसीम राजा एवं राजेश साहू द्वारा किया गया आभार प्रदर्शन दुर्गा यादव तैराकी प्रशिक्षक वीर हनुमान सिंह अवॉर्डी द्वारा किया गया।

READ MORE : Gold Silver Price 30 Oct : सोना-चांदी की कीमतों में बड़ी गिरावट: 13 दिन में सोना ₹11,621 और 16 दिन में चांदी ₹32,500 सस्ती
25 वीं राष्ट्रीय पैरा दिव्यांग तैराकी प्रतियोगिता 15 से 18 नवंबर 2025 हैदराबाद में आयोजित होने वाले प्रतियोगिता के लिए राज्य के उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले तैराकों का चयन किया गया है । उक्त जानकारी सूरज यादव महासचिव छत्तीसगढ़ विकलांग तैराकी संघ बिलासपुर ने दी।

Share The News
Share This Article
विकास कुमार खलखो एक डिजिटल पत्रकार, समाचार संपादक और SEO कंटेंट क्रिएटर हैं, जिन्हें पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में एक दशक से अधिक का अनुभव है। उन्होंने BJMC, Master of Journalism (MJ) और M.Phil. (मीडिया स्टडीज़) की डिग्री हासिल की है और दबंग दुनिया, हमर छत्तीसगढ़ योजना, हरिभूमि, सन स्टार डेली न्यूज़ और छत्तीसगढ़ की आवाज़ जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है। उन्हें हिंदी पत्रकारिता, ब्रेकिंग न्यूज़ कवरेज, SEO-फ्रेंडली कंटेंट राइटिंग, डिजिटल पब्लिशिंग, कंटेंट स्ट्रैटेजी, थंबनेल डिज़ाइन और सोशल मीडिया मैनेजमेंट में विशेष महारत हासिल है। उनका उद्देश्य सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों तक प्रभावशाली समाचार पहुँचाना और साथ ही उच्च गुणवत्ता वाला डिजिटल कंटेंट तैयार करना है।
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *