Bihar Vidhansabha Election : पटना। बिहार विधानसभा चुनाव अपने निर्णायक दौर में पहुँच चुका है। 6 नवंबर को होने वाले पहले चरण के मतदान से पहले, महागठबंधन के मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार तेजस्वी यादव ने पटना में एक बड़ा राजनीतिक हमला बोलते हुए कहा है कि “बिहार को बिहार का लाल ही चलाएगा, कोई बाहरी आकर नहीं चलाएगा।”
Bihar Vidhansabha Election : तेजस्वी ने यह बयान केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के उस बयान पर पलटवार करते हुए दिया, जिसमें शाह ने कथित तौर पर कहा था कि बिहार में भूमि की कमी के कारण कारखाने और उद्योग नहीं लगाए जा सकते।
तेजस्वी का NDA पर सीधा हमला
‘गुजरात में लगाओ फैक्ट्री, बिहार से लो वोट’: तेजस्वी यादव ने आरोप लगाया कि NDA के लोग सिर्फ गुजरात में फैक्ट्री लगाना चाहते हैं और बिहार से केवल वोट लेना चाहते हैं। उन्होंने कहा कि इस बार बिहार की जनता उन्हें सबक सिखाएगी।
READ MORE : Patna News : रावण दहन से पहले बिगड़ा मौसम का मिजाज,मूसलधार बारिश में गिरा पुतले का सिर,
‘कब्जाना चाहते हैं : तेजस्वी ने NDA पर बिहार को “कब्जाना” और “हथियाना” चाहने का आरोप लगाते हुए हुंकार भरी कि बिहार को केवल बिहार का लाल ही चलाएगा।
जनता से अपील : उन्होंने बिहार की जनता से हाथ जोड़कर अपील की कि यह बिहार को बनाने का मौका है, क्योंकि अगर NDA दोबारा सत्ता में आई तो राज्य और पीछे चला जाएगा।
’10 लाख महिलाओं को रिश्वत’: चुनाव आयोग पर सवाल
तेजस्वी यादव ने राज्य सरकार द्वारा महिलाओं के खाते में पैसे डालने के समय पर सवाल उठाकर चुनाव आयोग की भूमिका पर भी प्रश्नचिह्न लगाया है।
उन्होंने आरोप लगाया कि आज भी और 24 तारीख को भी सरकार द्वारा 10 लाख महिलाओं के खाते में पैसे डाले गए हैं, जबकि चुनाव आचार संहिता लागू है।
तेजस्वी ने कहा, “आखिर कौन सी इमरजेंसी आ गई है कि जो 20 सालों में नहीं दिया, वो चुनाव के बीच में रिश्वत के तौर पर ₹10,000 दिए जा रहे हैं।”
उन्होंने आरोप लगाया कि यह खुलेआम रिश्वत दी जा रही है, जो एक तरह का उधार है जिसे सरकार बाद में ब्याज सहित वापस लेगी। उन्होंने चुनाव आयोग की चुप्पी पर भी गंभीर सवाल उठाए हैं।











