Rewa Blackmailing Case : अपहरण- ब्लैकमेलिंग केस में नया ट्विस्ट — भाजपा नेता ने मानी साथी प्रतीक की भूमिका, पत्नी ने लगाया भू-माफिया का आरोप

Rewa Blackmailing Case :  रीवा। सेमरिया थाना क्षेत्र में मंगलवार सुबह हुए भाजपा नेता के अपहरण और ब्लैकमेलिंग मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को हिरासत में लिया है, जिनमें एक युवती भी शामिल है। वहीं, इस पूरे मामले ने अब नया मोड़ ले लिया है।


Rewa Blackmailing Caseदरअसल, इस वारदात का मास्टरमाइंड बताए जा रहे प्रतीक की पत्नी और विधवा मां अपनी दो बेटियों के साथ पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचीं और भाजपा नेता पर गंभीर आरोप लगाए।

Rewa Blackmailing Caseउन्होंने अपने आवेदन में कहा कि भाजपा नेता दिवाकर द्विवेदी, जो पहले प्रतीक का व्यावसायिक साथी था, जमीन हड़पने के लिए पूरे घटनाक्रम को रचा गया अपहरण ड्रामा बना रहे हैं। परिजनों का कहना है कि प्रतीक पहले ही अपनी एक जमीन भाजपा नेता के नाम कर चुका था, लेकिन जब नेता ने प्रतीक की मां के नाम दर्ज बची जमीन भी अपने नाम कराने का दबाव बनाया, तब दोनों के बीच विवाद हो गया।

Rewa Blackmailing Caseप्रतीक की पत्नी भारती सिंह का आरोप है कि भाजपा नेता ने प्रतीक को इस ब्लैकमेलिंग और अपहरण केस में फंसा दिया ताकि जमीन कब्जाने का रास्ता आसान हो सके। उन्होंने कहा कि उनके पति निर्दोष हैं और भाजपा नेता ने उन्हें “गुनहगार” बनाकर अपने पुराने अपराधों को छिपाने की कोशिश की है।

वहीं, भाजपा नेता दिवाकर द्विवेदी ने इस आरोप को पूरी तरह निराधार बताया है। उन्होंने कहा कि प्रतीक ही इस पूरी ब्लैकमेलिंग साजिश का मुख्य किरदार है और उन्होंने स्वयं पुलिस को इस पूरे मामले की जानकारी दी थी।

Rewa Blackmailing Caseअतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) संदीप मिश्रा ने बताया कि अब तक सात में से दो आरोपी गिरफ्तार किए जा चुके हैं और बाकी फरार आरोपियों की तलाश में पुलिस की कई टीमें दबिश दे रही हैं। पुलिस ने दोनों पक्षों के बयानों को दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है।

Share The News
[youtube_shorts]

Popular News

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

Related Articles

Popular Categories