Friday, August 14, 2026
Home Madhya Pradesh Dabra Station Fire News : रेलवे स्टेशन के पास एक्टिवा में लगी...

Dabra Station Fire News : रेलवे स्टेशन के पास एक्टिवा में लगी भीषण आग, बाल-बाल बचे पति-पत्नी…

0
137
Dabra Station Fire News
Dabra Station Fire News

Dabra Station Fire News : डबरा (मध्य प्रदेश)। डबरा में आज एक बड़ी दुर्घटना टल गई, जहाँ राह चलते हुए एक एक्टिवा गाड़ी में अचानक भीषण आग लग गई। गनीमत रही कि एक्टिवा पर सवार पति-पत्नी सुरक्षित बच गए और कोई जनहानि नहीं हुई। यह घटना डबरा रेलवे स्टेशन के प्लेटफ़ॉर्म नंबर 1 के पास की बताई जा रही है।

Dabra Station Fire News : आग लगने का कारण अज्ञात

मिली जानकारी के अनुसार, पति-पत्नी एक्टिवा पर सवार होकर कहीं जा रहे थे, तभी गाड़ी में अचानक आग की लपटें उठने लगीं। समय रहते पति-पत्नी गाड़ी से दूर कूद गए, जिससे उनकी जान बच गई। हालांकि, आग इतनी भीषण थी कि एक्टिवा पूरी तरह जलकर राख हो गई।

READ MORE : Dabra Viral News : चेकिंग के नाम पर पुलिस की गुंडागर्दी, SI ने युवक को जड़ा थप्पड़, वीडियो वायरल…

बताया जा रहा है कि यह एक्टिवा प्राची पैथोलॉजी के संचालक की थी। आग लगने के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है। आग से किसी तरह की शारीरिक क्षति की खबर नहीं है, लेकिन वाहन पूरी तरह से जल गया है।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here