स्कूल बस पर आत्मघाती हमला : 4 बच्चों की मौत, दर्जनों घायल…

इस्लामाबाद। पाकिस्तान के अशांत बलूचिस्तान प्रांत में एक दिल दहला देने वाली घटना में आत्मघाती हमलावर ने एक स्कूल बस को निशाना बना डाला। धमाका इतना भीषण था कि मौके पर ही चार मासूम बच्चों की मौत हो गई, जबकि करीब 38 अन्य बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को नजदीकी सैन्य अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां कई की हालत नाजुक बनी हुई है।

प्राथमिक जांच में सामने आया है कि हमलावर ने स्कूल बस को पाकिस्तानी सेना की टुकड़ी समझकर निशाना बनाया। यह बस एक आर्मी स्कूल से बच्चों को लेकर लौट रही थी। आशंका है कि हमले के पीछे बलूच लिबरेशन आर्मी (BLA) का हाथ हो सकता है, जो लंबे समय से अलगाववादी गतिविधियों में संलिप्त है।

स्थानीय प्रशासन और सेना ने पूरे इलाके को घेर लिया है और सघन तलाशी अभियान शुरू कर दिया गया है। पाकिस्तानी सेना ने हमले की निंदा करते हुए इसे “मासूमों पर कायराना हमला” बताया है। इस वारदात ने देशभर में गुस्सा और शोक की लहर फैला दी है।

सरकार ने हमले की उच्चस्तरीय जांच के आदेश दे दिए हैं और देशभर के सैन्य स्कूलों की सुरक्षा व्यवस्था को चाक-चौबंद किया जा रहा है।

Share The News
[youtube_shorts]

Popular News

raipur-gold-shop-robbery-arrest:लक्ष्य ज्वेलर्स चोरी केस: डॉग स्क्वॉड की मदद से पुलिस ने दबोचे आरोपी

raipur-gold-shop-robbery-arrest: राजधानी रायपुर के शंकर नगर स्थित लक्ष्य ज्वेलर्स...

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

Related Articles

Popular Categories