Saturday, August 15, 2026
Home Madhya Pradesh Jabalpur MP Breaking News : तेंदुए के शव मामले में नया मोड़, उद्योगपति...

MP Breaking News : तेंदुए के शव मामले में नया मोड़, उद्योगपति महेंद्र गोयनका ने विधायक संजय पाठक पर लगाए गंभीर आरोप

0
103

MP Breaking News : जबलपुर। सिहोरा स्थित निसर्ग इस्पात प्राइवेट लिमिटेड के कैंपस में तेंदुए का शव मिलने के सनसनीखेज मामले में एक बड़ा घटनाक्रम सामने आया है। उद्योगपति महेंद्र गोयनका ने एक वीडियो जारी किया है, जिसमें उन्होंने सीधे तौर पर भाजपा विधायक संजय पाठक पर गंभीर आरोप लगाए हैं।

MP Breaking News : गोयनका ने वीडियो में दावा किया है कि विधायक संजय पाठक नहीं चाहते कि उनका कोई भी प्रतिद्वंदी व्यवसाय में खड़ा हो। उन्होंने इस पूरे ‘तेंदुआ कांड’ को एक गहरी साजिश बताया है, जिसके तहत तेंदुआ को मारकर उनके कैंपस में फिकवाया गया है।

MP Breaking News : उद्योगपति गोयनका ने विधायक पाठक पर गंभीर भ्रष्टाचार के आरोप भी लगाए हैं, उनका कहना है कि “संजय पाठक अनेक घोटालों में फंसे हुए हैं।” उन्होंने खुलेआम आरोप लगाया कि “संजय पाठक ने तेंदुए को मारकर मेरे कैंपस में फिकवाया।”

MP Breaking News : गौरतलब है कि संजय पाठक और महेंद्र गोयनका के बीच लंबे समय से व्यापारिक विवाद चल रहा है। गोयनका ने मांग की है कि इस पूरे मामले की निष्पक्ष जांच एसटीएफ (विशेष कार्य बल) और सीबीआई (केन्द्रीय जाँच ब्यूरो) से कराई जाए, ताकि यह स्पष्ट हो सके कि तेंदुए का शव उनके परिसर में कैसे पहुंचा। पुलिस और वन विभाग इस पूरे मामले की जांच में जुटे हुए हैं।

Share The News
Previous articleCG News : सब्जी मंडी में भीषण आग, लाखों का सामान जलकर खाक…..
Next articleBhopal News : नगर निगम कर्मियों की गुंडागर्दी, कचरे को लेकर विवाद के बाद दुकानदार को जमकर पीटा…
VIKASH KHALKHO
विकास कुमार खलखो एक डिजिटल पत्रकार, समाचार संपादक और SEO कंटेंट क्रिएटर हैं, जिन्हें पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में एक दशक से अधिक का अनुभव है। उन्होंने BJMC, Master of Journalism (MJ) और M.Phil. (मीडिया स्टडीज़) की डिग्री हासिल की है और दबंग दुनिया, हमर छत्तीसगढ़ योजना, हरिभूमि, सन स्टार डेली न्यूज़ और छत्तीसगढ़ की आवाज़ जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है। उन्हें हिंदी पत्रकारिता, ब्रेकिंग न्यूज़ कवरेज, SEO-फ्रेंडली कंटेंट राइटिंग, डिजिटल पब्लिशिंग, कंटेंट स्ट्रैटेजी, थंबनेल डिज़ाइन और सोशल मीडिया मैनेजमेंट में विशेष महारत हासिल है। उनका उद्देश्य सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों तक प्रभावशाली समाचार पहुँचाना और साथ ही उच्च गुणवत्ता वाला डिजिटल कंटेंट तैयार करना है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here