Bilaspur Crime News : चरित्र शंका में पति ने टंगिया से किया हमला, अस्पताल में पत्नी की मौत..

Bilaspur Crime News : बिलासपुर : छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में एक पति ने चरित्र पर संदेह और घरेलू विवाद के चलते अपनी पत्नी की बेरहमी से हत्या कर दी। कोटा थाना क्षेत्र के ग्राम शिवतराई की इस घटना में गंभीर रूप से घायल पत्नी की इलाज के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है।

Bilaspur Crime News : टंगिया से किया जानलेवा हमला

कोटा पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, 25 अक्टूबर की सुबह प्रार्थी रामचरण पोर्ते (मृतका के पिता) ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी। उन्होंने बताया कि उनके दामाद राजेश कुमार मरावी का अपनी पत्नी नांदबाई मरावी के साथ चरित्र शंका को लेकर विवाद हो रहा था।

READ MORE : Rewa News : पुलिस का ऑपरेशन प्रहार 2.0 शुरू, आईजी ने ली बैठक, कोरेक्स तस्करों की संपत्ति होगी जब्त…

विवाद बढ़ने पर आरोपी राजेश मरावी ने अपनी पत्नी पर टंगिया (कुल्हाड़ी) से हमला कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। नांदबाई को तुरंत इलाज के लिए रायपुर के डीकेएस अस्पताल में भर्ती कराया गया, लेकिन 25 अक्टूबर को ही उसकी मृत्यु हो गई।

READ MORE : Pendra News : तालाब में गिरी एंबुलेंस: रायपुर से पेंड्रा शव छोड़ने गई थी, चालक ने ऐसे बचाई जान

पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए आरोपी पति राजेश कुमार मरावी (40 वर्ष) को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने घटना में इस्तेमाल किए गए टंगिया और चाकू को भी जब्त कर लिया है। आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया, जहाँ से उसे जेल भेज दिया गया है।

Share The News
[youtube_shorts]

Popular News

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

raipur-gold-shop-robbery-arrest:लक्ष्य ज्वेलर्स चोरी केस: डॉग स्क्वॉड की मदद से पुलिस ने दबोचे आरोपी

raipur-gold-shop-robbery-arrest: राजधानी रायपुर के शंकर नगर स्थित लक्ष्य ज्वेलर्स...

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

Related Articles

Popular Categories