Friday, August 28, 2026
Home Chhattisgarh Agrawal Samaj : अग्रवाल समाज का दीपावली स्नेह मिलन एवं भव्य मंगलपाठ...

Agrawal Samaj : अग्रवाल समाज का दीपावली स्नेह मिलन एवं भव्य मंगलपाठ समारोह 26 अक्टूबर को

Agrawal Samaj : रायपुर। अग्रवाल सभा कचना–विधानसभा मोहल्ला समिति, रायपुर द्वारा आगामी रविवार, 26 अक्टूबर 2025 को समाज के वार्षिक दीपावली स्नेह मिलन एवं भव्य मंगलपाठ समारोह का आयोजन किया जाएगा। यह कार्यक्रम स्वर्णभूमि पश्मीना लॉन, रायपुर में सायं 5 बजे से प्रारंभ होगा।

इस आयोजन का मुख्य आकर्षण अग्रकुल शिरोमणि भगवान श्री अग्रसेन जी महाराज का “संगीतमय स्वस्वर मंगलपाठ” रहेगा, जो छत्तीसगढ़ की पावन धरा पर पहली बार आयोजित किया जा रहा है।

Agrawal Samajसमाज की परंपराओं, एकता और सांस्कृतिक गौरव को सशक्त करने वाले इस कार्यक्रम में मातृशक्ति सम्मान, स्नेह भोज, तथा सामाजिक मिलन समारोह जैसे विशेष आयोजन भी होंगे।

कार्यक्रम के दौरान समाज के वरिष्ठजन (आयु 75 वर्ष से अधिक) को उनके जीवन अनुभव, मार्गदर्शन और आशीर्वाद के सम्मान स्वरूप विशेष रूप से सम्मानित किया जाएगा।

इस अवसर पर अग्रवाल सभा रायपुर के समस्त पदाधिकारीगण एवं समाज के गणमान्य सदस्य भी अपनी उपस्थिति से कार्यक्रम की शोभा बढ़ाएंगे। आयोजन समिति के संयोजक श्री अशोक गोयल ने समस्त अग्रबंधुओं से सपरिवार उपस्थित होकर कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की है।

📍 स्थान: स्वर्णभूमि पश्मीना लॉन, रायपुर
🗓️ दिनांक: रविवार, 26 अक्टूबर 2025
⏰ समय: सायं 5:00 बजे से

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here