Burhanpur News : बुरहानपुर किसान आंदोलन भड़का, ट्रैक्टर रैली और कलेक्टर ऑफिस तोड़फोड़ के बाद धरना समाप्त

Sanjay Sahu
Burhanpur News

Burhanpur News : बुरहानपुर : बुरहानपुर जिले के किसान एमएसपी ,फसल बीमा और केले के दाम न मिलने को लेकर पिछले तीन दिनों से धरना प्रदर्शन कर रहे थे किसान धरना आंदोलन के प्रथम दिन अर्धनग्न होकर ट्रैक्टर किसानो ने ट्रेक्टर रैली भी निकली थी और कलेक्ट्रेट पहुंच कर कलेक्टर कार्यालय का घेराव कर पुलिस से धक्का मुक्की होने के चलते कलेक्टर कार्यालय के मुख्य द्वार के कांच भी टूटे थे.

Burhanpur News : जिसमें कुछ पुलिसकर्मी और किसान भी घायल हुए थे उसके बाद किसानों का रोष और भी बढ़ता गया और किसानों पर नाम जद और 80 अज्ञात किसानों पर एफआईआर दर्ज की गई थी जिससे गुस्साए किसानों ने मंडी परिसर में रात दिन का धरना प्रदर्शन किया जिसको समाप्त करने के लिए सांसद ज्ञानेश्वर पाटिल, विधायक अर्चना चटनी ने पर नेपाBविधायक मंजू दादू सहित कई जन्म प्रतिनिधि कृषि उपज मंडी पहुंचे जहां समझाइए देकर धरना समाप्त करवाया ।

Burhanpur News : बुरहानपुर के केला उत्पादक किसान पिछले तीन दिनों से लगातार धरना प्रदर्शन कर रहे थे जिसे लेकर आज कृषि उपज मंडी के केला नीलामी ग्रह में सांसद ज्ञानेश्वर पाटिल विधायक अर्चना चितपटनी एस नेपानगर विधायक मंजू दादू सहित जनप्रतिनिधि पहुंचे जहां किसानों को समझाइए दी गई और कहा कि किसान सम्मान हमारी प्राथमिकता है प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना सहित अन्य कृषि संबंधी समस्याओं को लेकर चल रहे किसानों के धरना प्रदर्शन के बीच पहुँचकर समस्याएं सुनी , इस दौरान उन्होंने धरना स्थल पर मौजूद किसानों से विस्तारपूर्वक चर्चा कर उनकी समस्याओं को सुना,सांसद पाटिल, चिटनिस ने किसानों की पीड़ा और चिंताओं को समझते हुए उन्होंने तुरंत माननीय मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से चर्चा की मुख्यमंत्री जी ने किसानों के हित में आवश्यक निर्णय शीघ्र लेने का आश्वासन दिया है।

 

Burhanpur News : मुख्यमंत्री से हुई चर्चा और जनप्रतिनिधियों के प्रयासों के बाद किसानों ने धरना प्रदर्शन समाप्त करने की घोषणा की। विधायक अर्चना चिटनिस ने कहा कि “हमारी सरकार किसान हितैषी सरकार है। किसानों के अधिकार, सम्मान और स्वाभिमान की रक्षा करना हमारा संकल्प है। वही सांसद ज्ञानेश्वर पाटिल ने कहा कि मुख्यमंत्री से सारे विषयो पर चर्चा कर धरना समाप्त करवाया गया है,वही जिन पर FIr हुई है उनकी गिरफ्तारी नही होगी वही किसान किशर वासनकर ने भी धरना समाप्त करने की बात कही है।

Share The News
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *