Quality Of The Medicine : ग्वालियर : जिला अस्पताल मुरार में ड्रिप लगाने के बाद मरीजों की हालत बिगड़ी, दवा की गुणवत्ता पर फिर उठे सवाल

Quality Of The Medicine : भूपेन्द्र भदौरिया/ग्वालियर।  छिंदवाड़ा में कफ सिरप से मासूमों की मौत के बाद पूरे प्रदेश में दवाओं की गुणवत्ता को लेकर मचे बवाल के बीच, अब ग्वालियर के जिला अस्पताल मुरार में भी दवा की क्वालिटी पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। शुक्रवार को अस्पताल के मेडिसिन वार्ड में मरीजों को मेट्रोजिल और आरएल ड्रिप लगाए जाने के कुछ मिनटों बाद ही उनकी हालत अचानक बिगड़ गई।

Quality Of The Medicineकरीब छह मरीजों को सुबह के समय ड्रिप लगाई गई थी। ड्रिप लगते ही उन्हें बेचैनी, तेज बुखार, घबराहट और शरीर में जकड़न की शिकायत होने लगी, जिसके बाद अस्पताल में हड़कंप मच गया। घबराए परिजनों ने तुरंत अस्पताल स्टाफ को बुलाया। ड्रिप हटाकर और आवश्यक इंजेक्शन दिए जाने के बाद मरीजों की हालत कुछ देर में स्थिर हुई। हालाँकि, एक मरीज रवि तोमर को गंभीर हालत के चलते अस्पताल के आईसीयू में भर्ती करना पड़ा।

Quality Of The Medicineबताया जा रहा है कि यह घटना दो दिनों में लगातार हुई है और जिन मरीजों को ड्रिप दी गई थी, वे सभी एक ही बैच नंबर की थीं। इस घटना के बाद अस्पताल प्रबंधन में हड़कंप की स्थिति है।

Quality Of The Medicineमामले पर सिविल सर्जन डॉ. आरके शर्मा (सिविल सर्जन, सिविल हॉस्पिटल मुरार, ग्वालियर) का कहना है कि : “बुखार के मरीजों में कई बार ऐसी स्थिति देखने को मिलती है, फिर भी एहतियात के तौर पर ड्रिप की गुणवत्ता की जाँच करा ली जाएगी।”

Share The News
[youtube_shorts]

Popular News

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

raipur-gold-shop-robbery-arrest:लक्ष्य ज्वेलर्स चोरी केस: डॉग स्क्वॉड की मदद से पुलिस ने दबोचे आरोपी

raipur-gold-shop-robbery-arrest: राजधानी रायपुर के शंकर नगर स्थित लक्ष्य ज्वेलर्स...

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

Related Articles

Popular Categories