Indore News : करणी सेना पदाधिकारी की कार ने 10 से ज्यादा वाहनों को रौंदा…CCTV वायरल

Parivesh
Indore News

Indore News : इंदौर। मध्य प्रदेश के इंदौर में तेज रफ्तार कार ने जमकर उत्पात मचाया और 10 से अधिक खड़े वाहनों को टक्कर मारते हुए भारी नुकसान पहुंचाया। यह घटना हीरानगर थाना क्षेत्र की है।

Indore News : क्या है घटना?

Indore News : जानकारी के अनुसार, यह हादसा उस वक्त हुआ जब करणी सेना के एक पदाधिकारी की तेज रफ्तार कार अनियंत्रित हो गई। कार की रफ्तार इतनी तेज थी कि ड्राइवर नियंत्रण खो बैठा और सड़क किनारे खड़े 10 से अधिक वाहनों को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर के कारण कई बाइक और ऑटो रिक्शा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए। हालांकि इस घटना में किसी बड़े जनहानि की खबर नहीं है, लेकिन सड़क पर खड़े वाहनों को भारी नुकसान हुआ है।

read more : Gwalior News : झेलम एक्सप्रेस में फर्जी TTE बनकर अवैध वसूली कर रहा था सेना का जवान, ऐसे धराया….

हादसा CCTV में कैद

यह पूरी घटना पास में लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई है, जिससे कार की तेज रफ्तार और हादसे की भयावहता साफ दिखाई दे रही है। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पुलिस घटना की बारीकी से जांच कर रही है।

Indore News : CG News : हाई-प्रोफाइल जुआ रैकेट का भंडाफोड़…नेता-व्यापारी सहित 18 गिरफ्तार….

पुलिस ने किया मामला दर्ज

घटना की सूचना मिलते ही हीरानगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और क्षतिग्रस्त वाहनों को हटाया। पुलिस ने लापरवाही से वाहन चलाने और संपत्ति को नुकसान पहुंचाने के आरोप में कार चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। हीरानगर थाना पुलिस अब मामले की विस्तृत जांच में जुटी हुई है और कार चालक से पूछताछ की जा रही है कि दुर्घटना किस वजह से हुई।

Share The News
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *