BIG News : पुलिस कमिश्नर प्रणाली : रायपुर में कानून-व्यवस्था मजबूत करने का नया कदम

BIG News : रायपुर। रायपुर में पुलिस कमिश्नर प्रणाली लागू करने की तैयारी तेज हो गई है। गृह विभाग ने इसके लिए सभी जरूरी प्रक्रियाएं लगभग पूरी कर ली हैं। बताया जा रहा है कि दिवाली के बाद होने वाली कैबिनेट बैठक में इस प्रस्ताव पर अंतिम निर्णय लिया जा सकता है। इसके बाद 1 नवंबर से रायपुर में पुलिस कमिश्नर प्रणाली लागू हो सकती है।

इस संबंध में गृह विभाग ने पहले पुलिस मुख्यालय (PHQ) से प्रतिवेदन मांगा था। इसके बाद एडीजी प्रदीप गुप्ता की अध्यक्षता में एक उच्च स्तरीय समिति गठित की गई, जिसमें आईजी अजय यादव, आईजी अमरेश मिश्रा, डीआईजी ओपी पाल, एसपी अभिषेक मीणा और एसपी संतोष सिंह शामिल थे।

Read More : MP News : पुणे : शनिवार वाड़ा में नमाज विवाद, भाजपा सांसद ने कराया गौमूत्र से शुद्धिकरण

BIG News : समिति ने विभिन्न राज्यों में लागू पुलिस कमिश्नर प्रणालियों का अध्ययन किया और अपना प्रतिवेदन गृह विभाग को सौंप दिया। अब इस रिपोर्ट के आधार पर कैबिनेट के सदस्य अंतिम निर्णय लेंगे।

जानकारी के मुताबिक, रायपुर का पुलिस कमिश्नर बनने की रेस में चार सीनियर IPS अधिकारी शामिल हैं। वहीं एडिशनल पुलिस कमिश्नर के लिए भी चार दावेदार हैं।

Read More : Raipur Accident : रायपुर कलेक्ट्रेट चौक पर भीषण सड़क हादसा: तेज रफ्तार बस की टक्कर से स्कूटी सवार युवक की मौके पर मौत

समिति ने कमिश्नर की रैंक के लिए तीन विकल्प तैयार किए हैं और विभिन्न राज्यों की प्रणालियों का अध्ययन करके रायपुर में लागू होने वाली संरचना का प्रस्ताव गृह विभाग को सौंपा है। कैबिनेट से मंजूरी मिलने के बाद नई प्रणाली शहर में कानून-व्यवस्था और पुलिस कार्यप्रणाली को मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।

Share The News
[youtube_shorts]

Popular News

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

Related Articles

Popular Categories