Raipur Accident : रायपुर कलेक्ट्रेट चौक पर भीषण सड़क हादसा: तेज रफ्तार बस की टक्कर से स्कूटी सवार युवक की मौके पर मौत

Raipur Accident : रायपुर : रायपुर में मंगलवार सुबह कलेक्ट्रेट चौक के पास एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ, जिसमें तेज रफ्तार बस की टक्कर से एक्टिवा सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई।

Raipur Accident : जानकारी के अनुसार, मृतक युवक घड़ी चौक से तेलीबांधा की ओर अपनी स्कूटी से जा रहा था। इसी दौरान पीछे से आई तेज रफ्तार बस ने उसे जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही युवक सड़क पर गिर गया और मौके पर ही उसकी मौत हो गई।

 

READ MORE: Bemetra News : 236 जुआरी रंगे हाथ पकड़े, 2 लाख से अधिक नकदी जब्त, 22 अलग-अलग टेंटों में चल रहे जुए का फड़

Raipur Accident : प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, हादसे के बाद बस चालक वाहन सहित मौके से फरार हो गया। स्थानीय लोगों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी। सिविल लाइन थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए मेकाहारा अस्पताल की मरचुरी भेज दिया।

Raipur Accident : पुलिस ने बताया कि बस चालक की तलाश जारी है और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच की जा रही है, ताकि वाहन की पहचान हो सके। वहीं, स्थानीय लोगों ने लापरवाह बस चालकों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।

Share The News
[youtube_shorts]

Popular News

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

Bilaspur Data Leak: 5 हजार में खरीदा 1 लाख लोगों का डेटा, लोन के नाम पर ठगी का खेल

Bilaspur Data Leak: बिलासपुर: बिलासपुर में लोगों के मोबाइल...

Related Articles

Popular Categories