CG News : जशपुर में दिवाली पर दिल दहला देने वाली घटना, सड़क किनारे मिला जला शव

0
163

जशपुर। दिवाली के दिन जिले में सनसनी फैलाने वाली घटना सामने आई है। सिटी कोतवाली क्षेत्र के बालाछापर में सड़क किनारे एक अज्ञात व्यक्ति का जला हुआ शव बरामद हुआ, जिसे इतनी बुरी तरह से जला दिया गया है कि पहचान नहीं हो सकी।

जशपुर में युवक की हत्या के बाद जलाया गया शव, क्षेत्र में सनसनी

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर फॉरेंसिक टीम को जांच के लिए बुलाया। आसपास के ग्रामीणों ने सुबह शव देखकर तुरंत पुलिस को सूचना दी।

पुलिस ने आसपास के थानों में दर्ज गुमशुदगी की रिपोर्ट की भी जांच शुरू कर दी है ताकि मृतक की पहचान की जा सके। फिलहाल मामला दर्ज कर लिया गया है और पुलिस सभी पहलुओं की जांच में जुटी हुई है।

Share The News
Previous articleJainagar Thana : सूरजपुर : जुआ छापेमारी में युवक की मौत, ग्रामीणों ने थाने पर किया आगजनी और पत्थरबाजी
Next articleCG News : टॉर्च की रौशनी में पकड़े गए जुआरी, पुलिस ने दिवाली पर की धमाकेदार रेड
Vikash Khalkho
विकास कुमार खलखो एक डिजिटल पत्रकार, समाचार संपादक और SEO कंटेंट क्रिएटर हैं, जिन्हें पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में एक दशक से अधिक का अनुभव है। उन्होंने BJMC, Master of Journalism (MJ) और M.Phil. (मीडिया स्टडीज़) की डिग्री हासिल की है और दबंग दुनिया, हमर छत्तीसगढ़ योजना, हरिभूमि, सन स्टार डेली न्यूज़ और छत्तीसगढ़ की आवाज़ जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है। उन्हें हिंदी पत्रकारिता, ब्रेकिंग न्यूज़ कवरेज, SEO-फ्रेंडली कंटेंट राइटिंग, डिजिटल पब्लिशिंग, कंटेंट स्ट्रैटेजी, थंबनेल डिज़ाइन और सोशल मीडिया मैनेजमेंट में विशेष महारत हासिल है। उनका उद्देश्य सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों तक प्रभावशाली समाचार पहुँचाना और साथ ही उच्च गुणवत्ता वाला डिजिटल कंटेंट तैयार करना है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here