New Delhi : जहरीली हुई दिल्ली की हवा : आतिशबाजी से पहले AQI गंभीर श्रेणी में, 35 से ज्यादा इलाकों में रेड अलर्ट

Parivesh
New Delhi

 New Delhi : नई दिल्ली: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली और NCR में दीपावली के जश्न से पहले ही वायु प्रदूषण खतरनाक स्तर पर पहुंच गया है। सोमवार सुबह दिल्ली का औसत वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) 337 दर्ज किया गया, जो ‘बहुत खराब’ श्रेणी में आता है, जबकि पूर्वी दिल्ली के आनंद विहार में यह 414 तक पहुंच गया, जो ‘गंभीर’ श्रेणी को दर्शाता है। वजीरपुर में भी AQI 407 दर्ज हुआ है।

 New Delhi : प्रदूषण की चिंताजनक स्थिति को देखते हुए, वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग (CAQM) ने तत्काल प्रभाव से ग्रैप (GRAP) का स्टेज-II लागू करने का निर्णय लिया है।

READ MORE : छत्तीसगढ़ की छात्राओं के लिए बड़ी सौगात : रायपुर में 12वीं पास छात्राओं को अब फ्री में कराई जाएगी बी-फार्मेसी की पढ़ाई…

 New Delhi : रविवार शाम को ही दिल्ली का AQI 300 के पार पहुंच गया था, और विशेषज्ञों को आशंका है कि दीपावली पर होने वाली आतिशबाजी के बाद हालात और भी खतरनाक हो सकते हैं।

शहर की स्थिति: सोमवार सुबह 8 बजे जारी आंकड़ों के अनुसार, दिल्ली के 35 से अधिक इलाकों में प्रदूषण का ‘रेड अलर्ट’ जारी किया गया है। 32 इलाकों में AQI 300 से 400 के बीच रहा, जबकि आनंद विहार (414) और वजीरपुर (407) समेत दो इलाकों में यह 400 पार कर ‘गंभीर’ श्रेणी में दर्ज हुआ है।

READ MORE : Hong Kong Airport Accident : लैंडिंग के दौरान कार्गो विमान रनवे से फिसलकर समुद्र में गिरा, दो की मौत…

आरके पुरम (375), पंजाबी बाग (383), NSIT द्वारका (367), और नेहरू नगर (388) जैसे इलाकों में हवा ‘बहुत खराब’ बनी हुई है। कोहरे और प्रदूषण की घनी परत ने राजधानी में डेरा डाल दिया है, जिसने एक बार फिर सरकार और लोगों की चिंता बढ़ा दी है।

Share The News
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *