Home Auto Auto Exports : भारतीय ऑटो सेक्टर की बड़ी छलांग – एक्सपोर्ट में रिकॉर्ड बढ़ोतरी दर्ज

Auto Exports : भारतीय ऑटो सेक्टर की बड़ी छलांग – एक्सपोर्ट में रिकॉर्ड बढ़ोतरी दर्ज

0
Auto Exports : भारतीय ऑटो सेक्टर की बड़ी छलांग – एक्सपोर्ट में रिकॉर्ड बढ़ोतरी दर्ज

Auto Exports : नई दिल्ली।  भारत का ऑटोमोबाइल निर्यात 26% बढ़ा, दोपहिया वाहनों का निर्यात सबसे ज्यादा देखने को मिला। इलेक्ट्रिक वाहनों के निर्यात में भी बढ़ोतरी दर्ज की गई।जुलाई-सितंबर 2025 तिमाही में भारत का ऑटोमोबाइल निर्यात 26% बढ़कर 16.85 लाख यूनिट्स पहुंच गया। इस वृद्धि में कारों, दोपहिया और तिपहिया वाहनों की विदेशी मांग ने अहम भूमिका निभाई। निर्यात में यह तेजी ऑटो उद्योग के लिए सकारात्मक संकेत है।

Auto Exports: भारत के ऑटोमोबाइल सेक्टर ने जुलाई-सितंबर तिमाही में शानदार प्रदर्शन किया है. इस दौरान देश का वाहन निर्यात 26 फीसदी बढ़कर 16.85 लाख यूनिट्स के पार पहुंच गया. पिछले साल इसी तिमाही में यह आंकड़ा 13.35 लाख यूनिट्स था. यह ग्रोथ दिखाती है कि विदेशी बाजारों में भारत में बने व्हीकल लगातार पॉपुलर हो रहे हैं।

सोसाइटी ऑफ इंडियन ऑटोमोबाइल मैन्युफैक्चरर्स (SIAM) के अनुसार, वित्त वर्ष 2025–26 की दूसरी तिमाही (जुलाई–सितंबर) में पैसेंजर वाहनों — जिनमें कारें, एसयूवी और यूटिलिटी व्हीकल शामिल हैं — का निर्यात 23 प्रतिशत की वृद्धि के साथ 2,41,554 यूनिट्स तक पहुंच गया। पिछले वित्त वर्ष की इसी अवधि में यह आंकड़ा 1,96,196 यूनिट्स था।

भारतीय वाहनों की विदेशों में बढ़ी धाक, जुलाई-सितंबर तिमाही में 26% उछाल,  16.85 लाख यूनिट्स का हुआ एक्सपोर्ट| Zee Business Hindi

रिपोर्ट के मुताबिक, इस तिमाही के दौरान कारों का निर्यात 20.5 प्रतिशत बढ़कर 1,25,513 यूनिट्स हो गया, जबकि पिछले वर्ष की समान अवधि में यह संख्या 1,04,196 यूनिट्स थी। वहीं, यूटिलिटी वाहनों (SUV और अन्य श्रेणियों) की शिपमेंट में 26 प्रतिशत की बढ़ोतरी दर्ज की गई और यह 1,13,374 यूनिट्स तक पहुंच गई। कुल मिलाकर, विदेशी बाजारों में भारतीय पैसेंजर वाहनों की मांग में लगातार मजबूती देखी जा रही है, जो देश के ऑटोमोबाइल निर्यात क्षेत्र के लिए एक सकारात्मक संकेत है।

READ MORE : Singrauli : land acquisition scam : करोड़ों का वनभूमि व्यापार, अफसर और माफिया की मिलीभगत से जंगलराज

भारत की ऑटोमोबाइल निर्यात में 22% की बढ़ोतरी, अप्रैल-जून में रिकॉर्ड बिक्री  - india s automobile exports rise 22 record sales in april june-mobileमारुति-सुजुकी टॉप पर
वैन सेगमेंट के वाहनों निर्यात में सालाना आधार पर 39 फीसदी की ग्रोथ दर्ज की गई, हालांकि यह संख्या 2,667 यूनिट्स रही. देश की सबसे बड़ी कार निर्माता कंपनी मारुति सुजुकी इंडिया 2,05,763 यूनिट्स के निर्यात के साथ लिस्ट में टॉप पर रही, जबकि हुंडई मोटर इंडिया 99,540 यूनिट्स के साथ दूसरे स्थान पर रही.

READ MORE :CG NEWS : वन विभाग की बड़ी कार्रवाई: माकड़ी में अवैध लकड़ी परिवहन करते ट्रैक्टर सहित भारी मात्रा में चिरान जब्त

फरवरी में गिरा दो पहिया वाहनों का ...टू-व्हीलर का निर्यात 25 फीसदी बढ़ा
जुलाई-सितंबर तिमाही में दोपहिया वाहनों का निर्यात 25 फीसदी बढ़कर 12,95,468 यूनिट्स हो गया, जो पिछले वर्ष की दूसरी तिमाही में 10,35,997 यूनिट्स था. इस सेगमेंट में, मोटरसाइकिल निर्यात तिमाही के दौरान 27 फीसदी बढ़कर 11,08,109 यूनिट्स हो गया, जबकि स्कूटर निर्यात 12 फीसदी बढ़कर 1,77,957 यूनिट्स हो गया.

ऑटोमोबाइल निर्यात में भारत ने रचा रिकॉर्ड, FY 2024-25 में 19% की बढ़ोतरी –  TheIndiaPostमो-पेड निर्यात भी विदेशी बाजार में तेजी से बढ़ रहा है और दूसरी तिमाही में निर्यात चार गुना से ज्यादा बढ़कर 9,402 यूनिट्स पर पहुंच गया है, जबकि पिछले वर्ष की इसी अवधि में यह 2,028 यूनिट्स पर था. तिपहिया वाहनों का निर्यात जुलाई-सितंबर तिमाही के दौरान पिछले वर्ष की इसी अवधि की तुलना में 51 फीसदी बढ़कर 1,23,480 यूनिट्स हो गया है.

READ MORE : Chennai News: विमान में महिला से छेड़छाड़: उड़ान के दौरान नशे में धुत यात्री ने की शर्मनाक हरकत, लैंडिंग के बाद गिरफ्तार

Auto Sales in August: यात्री वाहनों की थोक बिक्री घटी, दोपहिया वाहनों खूब  किया पसंद - wholesale sales of passenger vehicles decreased two  wheelers-mobileकमर्शियल व्हीकल का निर्यात भी बढ़ा
कुल कमर्शियल व्हीकल का निर्यात पिछले वर्ष की इसी तिमाही की तुलना में 22 फीसदी बढ़कर 24,011 यूनिट्स हो गया, जो डबल डिजिट में ग्रोख दिखाता है. सियाम के अध्यक्ष शैलेश चंद्रा ने कहा कि जुलाई-सितंबर तिमाही में सभी क्षेत्रों में मजबूत निर्यात ग्रोथ भारत में बने वाहनों की बढ़ती ब्रांड स्वीकार्यता को दर्शाती है.

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here