Friday, August 14, 2026
Home Chhattisgarh CG News : खैरागढ़ के वनांचल क्षेत्र साल्हेवारा में खेलो इंडिया अस्मिता...

CG News : खैरागढ़ के वनांचल क्षेत्र साल्हेवारा में खेलो इंडिया अस्मिता साइक्लिंग प्रतियोगिता सम्पन्न हुआ

0
242

CG News : हेमंत वर्मा/राजनांदगांव। साल्हेवारा–खेल मंत्रालय भारत सरकार एवं साइक्लिंग फेडरेशन ऑफ इंडिया द्वारा संचालित खेलो इंडिया अस्मिता वूमेंस लीग की साइक्लिंग प्रतियोगिता 18 अक्टूबर को आयोजित हुआ जिसमें लगभग 100 बालिका एवं महिला प्रतिभागियों ने भाग लिया। प्रतियोगिता में 3 वर्ग में साइक्लिंग रोड रेस आयोजित हुई जिसमें 14 वर्ष उम्र तक का 6 किमी, 14 से 18 वर्ष उम्र का 10 किमी एवं सीनियर महिला का 20 किमी का रेस हुआ।

CG News : साइकिलिंग एसोसिएशन ऑफ खैरागढ़ डिस्ट्रिक्ट के सचिव जनक लाल साहू ने बताया कि प्रतियोगिता के मुख्य अतिथि निजाम सिंह मंडावी जिला उपाध्यक्ष भाजपा मन्नू मरकाम जनपद सदस्य श्री दशरथ पटेल सरपंच गगन अग्रवाल अध्यक्ष एस एम डी सी बहादुर सिंह खुशरो प्रभारी प्राचार्य नरेन्द्र पटले व्याख्याता सेजेस साल्हेवारा आदि उपस्थित रहे प्रतियोगिता में यूथ बालिका वर्ग में प्रथम शलिता पटेल, द्वितीय हसीना पटेल, तृतीय बुधन पटेल रहे।

Read More : CG NEWS : नए थाना प्रभारी से उम्मीद संस्था के सदस्यों ने की भेंट मुलाकात

इसी प्रकार जूनियर बालिका वर्ग में प्रथम कुमेश्वरी द्वितीय बिंदिया पटेल तृतीय किरण जामेवार एवं सीनियर वर्ग में प्रथम रेशमा मरावी, द्वितीय निधि साहू तथा तृतीय भूमिका सिन्हा रहे। सम्माननीय अतिथियों को प्रतीक चिन्ह प्रदान कर सम्मान किया गया। पुरस्कार की घड़ी में ही साइक्लिंग एसोसिएशन ऑफ छत्तीसगढ़ द्वारा संयुक्त सचिव देवप्रकाश वर्मा ने साइक्लिंग एसोसिएशन ऑफ खैरागढ़ डिस्ट्रिक्ट को “बेस्ट अपकमिंग डिस्ट्रिक्ट” हेतु शील्ड प्रदान किया।

Read More : Indore Crime News : गुरु का वीडियो वायरल करने की रंजिश में कैंची से वार…पुलिस ने 24 घंटे में आरोपी लालू और राजू पंडित को दबोचा

CG News : इस आयोजन में साइक्लिंग एसोसिएशन ऑफ छत्तीसगढ़ के संयुक्त सचिव देवप्रकाश वर्मा, एनआईएस कोच प्रतीक मनोध्या, साइक्लिंग एसोसिएशन ऑफ खैरागढ़ डिस्ट्रिक्ट के सचिव जनक लाल साहू, साइक्लिंग एसोसिएशन ऑफ दुर्ग डिस्ट्रिक्ट के सचिव शशांक देशमुख, एवं सदस्य अभिषेक मिश्रा, सहायक जिला क्रीड़ा अधिकारी कन्हैया पटेल, ताजू खान गोरी ब्लॉक क्रीड़ा अधिकारी ,प्रियंकेश कश्यप निधि साहू ,आशीष साहू ,रोहित अचला , कुशाल सिंग आदि व्यायाम शिक्षक कार्यक्रम के सफल आयोजन में विशेष सहयोग रहा

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here