MP NEWS : गुंडे-बदमाश समझ लें, हम जाग रहे हैं, थाना प्रभारी की सख्त कार्रवाई, बदमाशों को दिया सख्त संदेश

MP NEWS : भोपाल : राजधानी के कोहेफिजा थाना क्षेत्र में बीती रात पुलिस की सख्त चेकिंग अभियान ने लोगों को चौंका दिया। रात करीब ढाई बजे, जब पूरा शहर गहरी नींद में था, लाल घाटी चौराहे पर थाना प्रभारी अपनी टीम के साथ मैदान में उतर आए। यह कोई सामान्य चेकिंग नहीं थी। हर गुजरने वाले वाहन – चाहे दोपहिया हो या चारपहिया – को रोका जा रहा था। गाड़ियों की डिग्गियां खुलवाई जा रही थीं और संदेह होने पर मौके पर ही चालान काटे जा रहे थे। हालांकि, इस कार्रवाई के दौरान किसी बड़ी बरामदगी की सूचना नहीं मिली है, लेकिन थाना प्रभारी का संदेश बिल्कुल स्पष्ट था – गुंडे-बदमाश समझ लें, हम जाग रहे हैं।

READ MORE: बिलासपुर बना क्राइम हब : सुबह-सुबह सामने आई तीन बड़ी वारदातें, पुलिस पर उठे सवाल….

MP NEWS : पुलिस का यह रात्रिकालीन अभियान महज औपचारिकता नहीं था, बल्कि यह संकेत था कि शहर की सड़कों पर अब रात के सन्नाटे में भी पुलिस की नजरें टिकी हुई हैं।पुलिस की यह सक्रियता आम नागरिकों में सुरक्षा की भावना को मजबूत कर रही है, वहीं असामाजिक तत्वों के लिए यह एक चेतावनी है – अब लाल घाटी चौराहा ‘नो गो ज़ोन’ बन चुका है। संदेश साफ है – अगर आप सही हैं, तो घबराने की जरूरत नहीं… लेकिन अगर आप गलत इरादों से निकले हैं, तो अब बचना मुश्किल है।

 

READ MORE: cricket news : IPL में हो चुके हैं ये 7 बड़े कांड, श्रीसंत को थप्पड़, शाहरुख खान का पंगा, अभिषेक-राठी की तनातनी तो बस एक झलक

Share The News
[youtube_shorts]

Popular News

raipur-gold-shop-robbery-arrest:लक्ष्य ज्वेलर्स चोरी केस: डॉग स्क्वॉड की मदद से पुलिस ने दबोचे आरोपी

raipur-gold-shop-robbery-arrest: राजधानी रायपुर के शंकर नगर स्थित लक्ष्य ज्वेलर्स...

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

Related Articles

Popular Categories