त्योहार से पहले पसरा मातम, छठ पर्व पर घर जा रहे तीन युवक ट्रेन से गिरे…2 की मौत

Parivesh
नासिक महाराष्ट्र

नासिक, महाराष्ट्र। छठ महापर्व मनाने के लिए अपने घर बिहार जा रहे तीन युवकों के साथ शनिवार रात नासिक रोड रेलवे स्टेशन के पास एक दिल दहला देने वाला हादसा हो गया। मुंबई लोकमान्य तिलक टर्मिनस से रक्सौल (बिहार) जा रही कर्मभूमि एक्सप्रेस से ये तीनों युवक ट्रेन से गिर गए।

READ MORE : Gwalior Morena News : आखिर क्यों बदमाश योगेंद्र गुर्जर की तलाश में मुरैना के जंगल की खाक छान रही पुलिस…

हादसे में 2 की मौत:

इस भयानक दुर्घटना में दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।

रेलवे पुलिस ने बताया कि दुर्घटना रात में नासिक रोड रेलवे स्टेशन के पास हुई। घटना के बाद स्थानीय लोगों और रेलवे स्टाफ की मदद से घायलों को तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया।

READ MORE : बड़ा रेल हादसा : केके रेल लाइन पर लौह अयस्क से भरी मालगाड़ी डिरेल…

गंभीर रूप से घायल तीसरे युवक का जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है, जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है। त्योहार से पहले हुए इस दर्दनाक हादसे से मृतकों के परिजनों में मातम पसर गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Share The News
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *