Monday, September 21, 2026
Home Madhya Pradesh Chhindwara News : पातालेश्वर मंदिर के पास नाले में मिला नवजात भ्रूण,...

Chhindwara News : पातालेश्वर मंदिर के पास नाले में मिला नवजात भ्रूण, ‘अमानवीय कृत्य’ पर फूटा लोगों का गुस्सा…

Chhindwara News
Chhindwara News

 Chhindwara News : छिंदवाड़ा, मध्य प्रदेश। (अंकित वाईकर की रिपोर्ट) छिंदवाड़ा शहर के कुंडीपुरा थाना क्षेत्र में रविवार सुबह एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। पातालेश्वर मंदिर के पास बह रहे नाले में एक नवजात भ्रूण मिला है, जिससे इलाके में हड़कंप मच गया।

READ MORE : CG NEWS: प्रेम जाल में फंसी शादीशुदा महिला, चार साल तक होता रहा शोषण – अब न्याय की गुहार लेकर पहुंची थाने

 Chhindwara News : स्थानीय लोगों ने भ्रूण देखकर तुरंत पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद कुंडीपुरा थाना पुलिस मौके पर पहुंची।

अवैध गर्भपात का शक:

कुंडीपुरा थाना प्रभारी महेंद्र भगत ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और भ्रूण को कब्जे में लिया। पहली नजर में यह मामला अवैध गर्भपात के बाद भ्रूण को नाले में फेंकने का प्रतीत हो रहा है।

पुलिस ने फिलहाल मर्ग कायम कर लिया है और दोषियों का पता लगाने के लिए जांच शुरू कर दी है। थाना प्रभारी ने बताया कि पुलिस आसपास के इलाकों और निजी/सरकारी अस्पतालों से गोपनीय तरीके से जानकारी जुटा रही है।

READ MORE : CG NEWS: कृषि यंत्रीकरण पर एक दिवसीय कृषक प्रशिक्षण कार्यक्रम का सफल आयोजन

लोगों में आक्रोश:

इस अमानवीय कृत्य से स्थानीय लोगों में गहरा गुस्सा है। मौके पर मौजूद प्रहलाद यादव ने कहा कि यह घटना समाज को शर्मसार करने वाली है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि दोषियों का जल्द से जल्द पता लगाकर उनके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाए।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here