Monday, September 28, 2026
Home Business GST कटौती का फायदा : Parle-G बिस्किट हुआ इतने रूपये सस्ता…..

GST कटौती का फायदा : Parle-G बिस्किट हुआ इतने रूपये सस्ता…..

GST कटौती का फायदा
GST कटौती का फायदा

नई दिल्ली। देश के सबसे पसंदीदा बिस्किट Parle-G के शौकीनों के लिए बड़ी खबर है। केंद्र सरकार द्वारा जीएसटी दरों में कटौती का सीधा फायदा अब एफएमसीजी कंपनी पारले अपने ग्राहकों को देने जा रही है। कंपनी ने ऐलान किया है कि लोकप्रिय ₹5 वाला Parle-G बिस्किट अब ₹4.50 में मिलेगा, यानी इसकी कीमत में 50 पैसे की कटौती की गई है। इसी तरह ₹10 वाला पैकेट भी ₹9 में उपलब्ध होगा।

READ MORE : CM Mohan Yadav Schedule Today : बिहार में सीएम डॉ मोहन यादव करेंगे धुआंधार चुनाव प्रचार…

1 दिसंबर से बाजार में आएंगे नए पैकेट

पारले प्रोडक्ट्स के वाइस प्रेसिडेंट (VP) मयंक शाह ने इस संबंध में जानकारी देते हुए बताया कि 1 दिसंबर से कम कीमतों और ज्यादा वजन वाले नए पैकेट बाजार में उपलब्ध होने लगेंगे। उन्होंने स्पष्ट किया कि जीएसटी में कटौती का लाभ ग्राहकों को मिलेगा और दाम कम होने के बावजूद बिस्किट के वजन में कोई कटौती नहीं की जा रही है।

जीएसटी कटौती का असर

जीएसटी दरों की नई दरें 22 सितंबर से लागू हुई हैं, जिसके तहत दैनिक उपभोग की कई चीजें सस्ती हुई हैं। हालांकि, पारले के वीपी मयंक शाह ने बताया कि जीएसटी सुधार के तुरंत बाद कीमतों में बदलाव करना एफएमसीजी कंपनियों के लिए आसान नहीं होता, क्योंकि पैकेजिंग और एमआरपी को बदलना पड़ता है। इसमें आमतौर पर डेढ़ से दो महीने का समय लगता है।

चरणबद्ध तरीके से होगी कीमतों में कटौती:

मयंक शाह के मुताबिक, कीमतों में कमी का यह बदलाव चरणबद्ध तरीके से होगा।

  1. पहला चरण: सबसे पहले बड़े और अधिक एमआरपी (MRP) वाले उत्पादों के पैकेट की कीमतों को कम किया जाएगा।
  2. दूसरा चरण: इसके बाद, ₹5 और ₹10 जैसे कम एमआरपी वाले छोटे पैकेटों में बदलाव किया जाएगा। छोटे पैकेट की बाजार हिस्सेदारी करीब 60-70 प्रतिशत है।

READ MORE : MP News : कैंट विधानसभा में ‘आत्मनिर्भर भारत सम्मेलन’ संपन्न, लोकल को बढ़ावा देने का संकल्प

ग्राहकों को यह बदलाव नवंबर के अंत या दिसंबर की शुरुआत में धीरे-धीरे दिखाई देने लगेगा, जब नए मूल्य (MRP) वाले पैकेट बाजार में आने शुरू हो जाएंगे।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here