Monday, May 11, 2026
34.1 C
Raipur

MP News : विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल की दीपावली पर विशेष मुहिम: ‘हिंदू से व्यापार’ को लेकर लगे पोस्टर, शहर में चर्चा तेज

इंदौर – दीपावली के मद्देनज़र विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल ने इंदौर शहर में एक विशेष मुहिम की शुरुआत की है। इस अभियान के तहत संगठन के कार्यकर्ताओं ने शहर के प्रमुख बाजारों और मॉल्स में पोस्टर लगाए हैं, जिन पर संदेश लिखा गया है – “हिंदू त्यौहार, हिंदू से व्यवहार और हिंदू से व्यापार।” इस संदेश के जरिए संगठन हिंदू समुदाय से आह्वान कर रहा है कि वे दीपावली जैसे त्योहारों पर स्थानीय और हिंदू व्यापारियों से ही खरीदारी करें।

पोस्टर इंदौर के सराफा, राजवाड़ा, मालवा मिल, विजय नगर, तुकोगंज, पलासिया, भंवरकुआं और अन्य प्रमुख बाजारों में लगाए गए हैं। संगठन का दावा है कि इस अभियान का उद्देश्य लोगों को अपनी धार्मिक और सांस्कृतिक पहचान के प्रति जागरूक करना है और स्थानीय व्यवसायों को समर्थन देना है। कार्यकर्ताओं का कहना है कि यह एक सामाजिक और सांस्कृतिक मुहिम है, जो आत्मनिर्भर भारत की भावना को भी सशक्त करती है।

Read More : MP News : मनगवां में लूटकांड का खुलासा : चार बदमाश गिरफ्तार, पिस्टल और 16 कारतूस के साथ कार जब्त

बजरंग दल के सह संयोजक अविनाश कौशल का कहना है, “हम यह नहीं कह रहे कि किसी विशेष वर्ग से व्यापार न करें, लेकिन हमारे त्योहारों पर हमारे समुदाय के लोगों को प्राथमिकता मिलनी चाहिए। इससे न केवल स्थानीय व्यापार को बल मिलेगा, बल्कि हमारी संस्कृति भी सुरक्षित रहेगी।”

हालांकि, इस मुहिम को लेकर शहर में मिश्रित प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं। जहां कुछ वर्ग इसका समर्थन कर रहे हैं, वहीं कुछ लोगों ने इसे सामाजिक विभाजन का प्रयास बताया है। इस मुद्दे को लेकर सोशल मीडिया पर भी गर्मा-गर्म बहस चल रही है। संभावित तनाव की आशंका को देखते हुए प्रशासन ने प्रभावित क्षेत्रों में गश्त और निगरानी बढ़ा दी है।

Read More : Actor Govinda : तलाक की खबरों पर बोले गोविंदा: “सुनीता ने कई गलतियां कीं, मैंने हर बार माफ किया” — रिश्ते पर खुलकर दिया बयान

प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि शहर में किसी भी प्रकार की सामाजिक अशांति बर्दाश्त नहीं की जाएगी। वहीं, संगठन से जुड़े पदाधिकारियों ने बताया कि यह अभियान दीपावली तक लगातार जारी रहेगा और लोगों को शांतिपूर्ण तरीके से जागरूक किया जाएगा।

Share The News

Latest YouTube Videos

Nishaanebaz Top 10: प्रदेश से लेकर देश-दुनिया तक की आज की बड़ी 10 खबरें

Nishaanebaz Top 10: प्रदेश से लेकर देश-दुनिया तक की आज की बड़ी 10 खबरें

Tender scam PWD: PWD विभाग में 50 लाख का टेंडर घोटाला!राज्पाल से लेकर सीएम तक शिकायत...

Tender scam PWD: PWD विभाग में 50 लाख का टेंडर घोटाला!राज्पाल से लेकर सीएम तक शिकायत...

CG Infrastructure Crisis: य़़ुद्ध की मार, 40 हजार करोड़ के कई प्रोजेक्ट लटके! सरकार से क्या है मांग.

CG Infrastructure Crisis: य़़ुद्ध की मार, 40 हजार करोड़ के कई प्रोजेक्ट लटके! सरकार से क्या है मांग.

LIVE: Lt Gen Rajiv Ghai, Air Marshal Awadhesh Kumar Bharti & Vice Admiral AN Pramo hold PC

LIVE: Lt Gen Rajiv Ghai, Air Marshal Awadhesh Kumar Bharti & Vice Admiral AN Pramo hold PC

Latest YouTube Shorts

छत्तीसगढ़ में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज!

छत्तीसगढ़ में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज!

बिना ड्राइवर के खेत में दौड़ा ट्रैक्टर, केंद्रीय मंत्री शिवराज ने शेयर किया वीडियो

बिना ड्राइवर के खेत में दौड़ा ट्रैक्टर, केंद्रीय मंत्री शिवराज ने शेयर किया वीडियो

रायपुर तैयार, IPL के हाईवोल्टेज मैच पर सबकी नजरें,..#ipl #cricket

रायपुर तैयार, IPL के हाईवोल्टेज मैच पर सबकी नजरें,..#ipl #cricket

PWD विभाग में 50 लाख का सबसे बड़ा टेंडर घोटाला   #latestnews #hindinews

PWD विभाग में 50 लाख का सबसे बड़ा टेंडर घोटाला #latestnews #hindinews

CM बनते ही विजय का बड़ा तोहफा, तमिलनाडु में 200 यूनिट बिजली फ्री

CM बनते ही विजय का बड़ा तोहफा, तमिलनाडु में 200 यूनिट बिजली फ्री

Mother`s Day: “मां सिर्फ एक शब्द नहीं… पूरी दुनिया है”

Mother`s Day: “मां सिर्फ एक शब्द नहीं… पूरी दुनिया है”

Subscribe to our YouTube Channel

► Subscribe

Popular News

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

Naxalite Surrender : नक्सल मोर्चे पर बड़ी सफलता: 5 लाख की इनामी महिला माओवादी ने छोड़ा हथियार, किया सरेंडर

Naxalite Surrender :जगदलपुर। छत्तीसगढ़-आंध्र प्रदेश सीमा क्षेत्र में सक्रिय...

CG Crime: 2.21 लाख की फर्जी चोरी का पुलिस ने किया खुलासा, कर्ज चुकाने से बचने रची थी साजिश

CG Crime:जांजगीर-चांपा। जिले के बिर्रा थाना क्षेत्र में 2.21...

Related Articles

Popular Categories