CG Police Posting: एएसपी, डीएसपी और इंस्पेक्टर की एसीबी-ईओडब्ल्यू में पदस्थापना, सरकार ने जारी किया आदेश

0
181
CG News
CG News

CG Police Posting: रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने पुलिस विभाग के कई अधिकारियों की प्रतिनियुक्ति पर एसीबी-ईओडब्ल्यू में नियुक्ति की है। सामान्य प्रशासन विभाग के सचिव रजत कुमार द्वारा जारी आदेश में चार पुलिस अधिकारियों के नाम शामिल हैं।

CG Police Posting:जारी आदेश के अनुसार, रायपुर में पदस्थ एएसपी अविनाश ठाकुर को एसीबी-ईओडब्ल्यू में प्रतिनियुक्ति पर पदस्थ किया गया है। इसके अलावा महासमुंद में पदस्थ उप पुलिस अधीक्षक मिलिंद पांडे को भी एसीबी-ईओडब्ल्यू में भेजा गया है।

 

CG Police Posting:इसी तरह जांजगीर-चांपा जिले में पदस्थ निरीक्षक मनीष तंबोली को एसीबी-ईओडब्ल्यू में पदस्थ किया गया है। वहीं दुर्ग जिले में पदस्थ आरक्षक के. सागर को भी प्रतिनियुक्ति पर एसीबी-ईओडब्ल्यू भेजा गया है। सामान्य प्रशासन विभाग के इस आदेश के बाद सभी अधिकारियों को शीघ्र अपनी नई पदस्थापना स्थल पर कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं।

 

 

 

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here