Love Jihad : निलोफर बनी श्रेया, फिर रचाई धोखे से शादी….और अब………

भोपाल। Love Jihad :  राजधानी भोपाल के अशोका गार्डन थाना क्षेत्र से लव जिहाद का एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। शिकायतकर्ता युवक शेखर सिलावट ने पुलिस में दर्ज शिकायत में बताया है कि एक महिला, जो पहले निलोफर थी, ने अपना नाम बदलकर श्रेया सिलावट के नाम से फर्जी आधार कार्ड बनाया और इंस्टाग्राम व फेसबुक पर पहचान छुपाकर उससे बातचीत शुरू की।

आरोप है कि महिला ने आर्य समाज मंदिर में शादी के लिए झूठे केस में फंसाने की धमकी दी। शादी के बाद अब वह युवक पर धर्म परिवर्तन और अपने तीन बच्चों को स्वीकार कर उनके पिता बनने का दबाव बना रही है।

शेखर का आरोप है कि महिला पहले से शादीशुदा है और तीन बच्चों की मां है। साथ ही, उसने कुछ बदमाशों के जरिए युवक के घर पर हमला कर मोबाइल और सोने की अंगूठी छीन ली।

युवक ने पुलिस को यह भी बताया कि महिला उसे आत्महत्या और रेप के झूठे मामले में फंसाने की धमकी दे रही है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Share The News
[youtube_shorts]

Popular News

raipur-gold-shop-robbery-arrest:लक्ष्य ज्वेलर्स चोरी केस: डॉग स्क्वॉड की मदद से पुलिस ने दबोचे आरोपी

raipur-gold-shop-robbery-arrest: राजधानी रायपुर के शंकर नगर स्थित लक्ष्य ज्वेलर्स...

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

Related Articles

Popular Categories