Burhanpur News : बुरहानपुर। त्योहारों से पहले मिलावटखोरों पर प्रशासन ने सख्त कार्रवाई शुरू कर दी है। खाद्य विभाग की टीम ने मिठाई और डेयरी उत्पादों की सघन जांच अभियान के तहत बुरहानपुर जलेबी सेंटर पर छापा मारा। जांच में 15 किलो मिलावटी और गंदे गुलाबजामुन पाए गए, जिन पर मक्खियां गिरी हुई थीं। खाद्य सुरक्षा अधिकारी कमलेश डावर ने मिठाइयों को तुरंत नष्ट करने के आदेश दिए, लेकिन दुकानदार ने आदेश की अवहेलना करते हुए मिठाइयों को अपने गोदाम में पहुंचा दिया।
Burhanpur News : जांच में मिठाइयों में रंग और चांदी का वरक भी पाया गया, जो स्वास्थ्य के लिए हानिकारक है। टीम ने मावा के सैंपल लेकर जांच के लिए भेजे हैं। दुकानदार अधिकारी को झूठा साबित करने की कोशिश कर रहा है.
Burhanpur News : इस कार्रवाई से शहर के मिठाई व्यापारियों में हड़कंप मच गया है। प्रशासन ने चेतावनी दी है कि अब मिलावट बख्शी नहीं जाएगी और “शुद्धता ही पहचान” अभियान को सख्ती से लागू किया जाएगा।









