Bihar Assembly Elections 2025 : लालू आवास के बाहर समर्थकों का घेराव : बड़हरा सीट पर आर-पार की लड़ाई, महिलाएँ और बुजुर्ग बोले- रघुपति यादव को टिकट दो, नहीं तो

Bihar Assembly Elections 2025 : पटना। बिहार विधानसभा चुनाव से पहले टिकट वितरण को लेकर राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के प्रमुख लालू प्रसाद यादव के पटना स्थित आवास पर राजनीतिक हलचल तेज हो गई है। मंगलवार को बड़हरा विधानसभा क्षेत्र से आए सैकड़ों समर्थकों की भीड़ लालू यादव के आवास के बाहर उमड़ पड़ी। ये सभी अपने स्थानीय नेता रघुपति यादव को राजद से टिकट दिए जाने की पुरजोर मांग कर रहे हैं।

READ MORE : Jashpur News : भीषण सड़क हादसा: तेज रफ्तार हाइवा बस से टकराई, पुल से नीचे गिरी ट्रक, चालक की मौत, क्लीनर गंभीर

Bihar Assembly Elections 2025 : हाथों में प्लेकार्ड, जुबान पर ‘रघुपति’ का नाम

समर्थकों का जमावड़ा सुबह से लेकर देर शाम तक लालू आवास के बाहर लगा रहा, जिसमें महिलाएँ और बुजुर्ग समर्थक भी बड़ी संख्या में शामिल थे। महिलाओं के हाथों में प्लेकार्ड थे, जिन पर स्पष्ट रूप से लिखा था: “बड़हरा विधानसभा से रघुपति यादव को राजद टिकट दो।”

आक्रोशित समर्थक नारे लगा रहे थे और लालू यादव से मिलकर अपनी मांग रखने की कोशिश में डटे रहे। एक महिला समर्थक ने मीडिया से बात करते हुए कहा, “हम कई दिनों से यहाँ डटे हैं। रघुपति यादव गरीबों की मदद करते हैं और सबके सुख-दुख में साथ रहते हैं। लालू जी को हमारी आवाज जरूर सुननी चाहिए।”

रघुपति यादव को बताया ‘असली राजद नेता’

बुजुर्ग समर्थकों ने भी रघुपति यादव के पक्ष में जोरदार अपील की। एक बुजुर्ग समर्थक ने कहा, “हम दशकों से राजद के सच्चे सिपाही हैं। रघुपति यादव पार्टी के सच्चे कार्यकर्ता हैं, जिन्होंने हमेशा जनता के हित में काम किया है। ऐसे नेता को टिकट मिलना ही चाहिए।”

READ MORE : इंदौर का चूहा कांड : बच्चियों की मौत मामले में डीन और अधीक्षक भी दोषी…

लालू आवास के बाहर का माहौल पूरी तरह से राजनीतिक रंग में रंग गया है। “रघुपति यादव जिंदाबाद” और “राजद की जय” के नारों से पूरा इलाका गूंज रहा है। हालांकि, लालू यादव की ओर से अब तक इस मांग पर कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है, लेकिन समर्थकों को उम्मीद है कि पार्टी नेतृत्व उनकी बात पर विचार करेगा।

Share The News
[youtube_shorts]

Popular News

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

raipur-gold-shop-robbery-arrest:लक्ष्य ज्वेलर्स चोरी केस: डॉग स्क्वॉड की मदद से पुलिस ने दबोचे आरोपी

raipur-gold-shop-robbery-arrest: राजधानी रायपुर के शंकर नगर स्थित लक्ष्य ज्वेलर्स...

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

Related Articles

Popular Categories