MP Top 5 Breaking : मोहन कैबिनेट की बैठक समेत एमपी की सुबह की 5 बड़ी खबरें…..

1. भोपाल: मोहन कैबिनेट की बैठक आज, किसानों और पेंशनरों के लिए निर्णय संभव
भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में कैबिनेट बैठक आज होगी। बैठक में सोयाबीन उत्पादक किसानों के लिए कई अहम फैसले और साढ़े चार लाख पेंशनरों को 2% बढ़ी महंगाई राहत के साथ दीपावली गिफ्ट देने पर विचार किया जा सकता है। वित्त विभाग ने छत्तीसगढ़ सरकार की सहमति के बाद प्रस्ताव तैयार किया है।

READ MORE : Mahakal Live : अद्भुत रूप में भोलेनाथ का दर्शन : आज की भव्य श्रृंगार आरती में भक्त हुए मंत्रमुग्ध

2. मानसून ने मध्य प्रदेश को अलविदा कहा, ठंड का असर दिखने लगा
भोपाल। प्रदेश में मानसून विदा होने के बाद मौसम में बदलाव दिख रहा है। आसमान साफ होने और उत्तर भारत से आ रही ठंडी हवाओं के कारण तापमान में गिरावट दर्ज की गई। इंदौर और राजगढ़ में न्यूनतम तापमान 14°C पहुंच गया, जबकि प्रदेश के 30 शहरों में 20°C से नीचे तापमान रिकॉर्ड हुआ।

3. दीपावली के मद्देनजर फूड कंट्रोलर ने मिलावटखोरों पर कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए
भोपाल। दीपावली पर दूध, मावा, मिठाई और अन्य खाद्य सामग्री की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिए फूड कंट्रोलर ने कलेक्टरों को पत्र भेजकर टीमें मैदान में उतारने के निर्देश दिए। होटल, रेस्टोरेंट, डेयरी और ट्रेनों पर भी निगरानी रखी जाएगी।

4. मध्य प्रदेश का 69वां स्थापना दिवस ‘उद्योग और रोजगार वर्ष’ के थीम पर मनाया जाएगा
भोपाल। ‘अभ्युदय मप्र’ के तहत तीन दिन तक प्रदेशभर में कार्यक्रम होंगे। भोपाल के लाल परेड मैदान में सम्राट विक्रमादित्य महानाट्य का मंचन, जुबिन नौटियाल की प्रस्तुति, भक्ति गीत और “विरासत से विकास” थीम पर ड्रोन-शो आयोजित होगा। प्रदेशभर के देशज व्यंजनों का मेला भी लगेगा।

READ MORE : CG News : छत्तीसगढ़ में वन उपज और ग्रामीण आजीविका को नई दिशा: मुख्यमंत्री साय की कलेक्टर–डीएफओ बैठक

5. आत्मनिर्भर भारत और स्वदेशी अभियान को लेकर बीजेपी की अहम बैठक आज
भोपाल। राष्ट्रीय महामंत्री अरुण सिंह की अध्यक्षता में बीजेपी मुख्यालय में बैठक होगी। इसमें मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल और प्रदेश संगठन महामंत्री हितानंद शर्मा मौजूद रहेंगे। बैठक में दोनों अभियानों को और प्रभावी बनाने पर चर्चा होगी।

Share The News
[youtube_shorts]

Popular News

raipur-gold-shop-robbery-arrest:लक्ष्य ज्वेलर्स चोरी केस: डॉग स्क्वॉड की मदद से पुलिस ने दबोचे आरोपी

raipur-gold-shop-robbery-arrest: राजधानी रायपुर के शंकर नगर स्थित लक्ष्य ज्वेलर्स...

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

Related Articles

Popular Categories