नशे में डूबता इंदौर : नशेड़ी छोरियों का आतंक…वीडियो वायरल

इंदौर। नशे में डूबती मां अहिल्या की नगरी एक बार फिर चर्चा में है। शहर के पॉश इलाके में स्थित C21 मॉल के बाहर दो शराबी युवतियों का मारपीट करते हुए वीडियो सामने आया है। बताया जा रहा है कि युवतियां पास के एक पब से बाहर निकलते ही आपस में उलझ गईं और मामूली बात पर लात-घूंसे चल गए।

यह घटना एक सप्ताह में दूसरी बार सामने आई है, जब शराब के नशे में युवतियों का ऐसा बर्ताव देखने को मिला है। इससे पहले भी शहर के एक अन्य स्थान पर युवतियों के बीच मारपीट का वीडियो वायरल हुआ था।

स्थानीय लोगों में घटना को लेकर नाराजगी है। उनका कहना है कि इंदौर जैसी सांस्कृतिक और धार्मिक पहचान वाली नगरी में इस तरह की घटनाएं लगातार संस्कृति को आघात पहुंचा रही हैं।

फिलहाल विजय नगर थाना पुलिस वायरल वीडियो और मामले की जांच में जुट गई है। पुलिस आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है और युवतियों की पहचान करने की कोशिश कर रही है।

Share The News
[youtube_shorts]

Popular News

raipur-gold-shop-robbery-arrest:लक्ष्य ज्वेलर्स चोरी केस: डॉग स्क्वॉड की मदद से पुलिस ने दबोचे आरोपी

raipur-gold-shop-robbery-arrest: राजधानी रायपुर के शंकर नगर स्थित लक्ष्य ज्वेलर्स...

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

Related Articles

Popular Categories