Ration Scam : इंदौर में राशन घोटाले का भंडाफोड़……

Parivesh

इंदौर। Ration Scam : शहर के खजराना थाना क्षेत्र में राशन की कालाबाजारी का बड़ा मामला सामने आया है। रविवार को एमआईसी सदस्य मनीष मामा ने स्वयं दबिश देकर इस घोटाले का भंडाफोड़ किया। बताया जा रहा है कि खजराना थाने के पास स्थित एक राशन दुकान पर अनियमित गतिविधियों की सूचना पर यह कार्रवाई की गई।

दबिश की भनक लगते ही दुकान पर मौजूद लोग घबराकर सड़क पर ही गेहूं और चावल की बोरियां छोड़कर मौके से फरार हो गए। यह अनाज सार्वजनिक वितरण प्रणाली (PDS) के तहत गरीबों को वितरित किए जाने वाला था, जिसे गैरकानूनी तरीके से बाजार में ऊंचे दामों पर बेचने की कोशिश की जा रही थी।

मौके पर बड़ी मात्रा में गेहूं और चावल जब्त किए गए हैं। एमआईसी सदस्य मनीष मामा ने कहा कि यह आम जनता के हक पर डाका है और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। प्रशासन ने भी मामले की गंभीरता को देखते हुए जिला आपूर्ति विभाग को जांच के निर्देश दिए हैं।

Share The News
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *