सिंगरौली में खाद संकट : किसानों का गुस्सा फूटा, कलेक्टर ऑफिस का किया घेराव

VIKASH KHALKHO

सिंगरौली (मध्य प्रदेश): जिले में लगातार बढ़ते खाद संकट के चलते किसानों का गुस्सा फूट पड़ा। जिले की विभिन्न सहकारी समितियों में खाद कुछ ही दिनों में खत्म हो जाने पर आज हजारों किसानों ने कलेक्टर ऑफिस का घेराव कर विरोध जताया।

किसानों का कहना है कि प्रशासन ने पहले वीडियो जारी कर दावा किया था कि जिले में खाद की कोई कमी नहीं है, लेकिन हकीकत कुछ और ही निकली। लगातार तीन-चार दिन वितरण के बाद ही खाद समाप्त होने से किसानों की फसलें बर्बाद होने की आशंका बढ़ गई है।

महापौर रानी अग्रवाल ने भी किसानों की इस समस्या पर नाराजगी जताई। उन्होंने कहा, “महिलाएं और बुजुर्ग चिलचिलाती धूप में सुबह से लाइन में लगते हैं, लेकिन फिर भी उन्हें खाद नहीं मिल पा रही। यह किसानों के साथ अन्याय है।”

किसानों ने प्रशासनिक लापरवाही और भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हुए चेतावनी दी कि यदि जल्द ही समस्या का समाधान नहीं हुआ, तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा।

खाद संकट और किसानों का आक्रोश अब जिले में राजनीतिक मुद्दा बनता जा रहा है।

Share The News
Share This Article
विकास कुमार खलखो एक डिजिटल पत्रकार, समाचार संपादक और SEO कंटेंट क्रिएटर हैं, जिन्हें पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में एक दशक से अधिक का अनुभव है। उन्होंने BJMC, Master of Journalism (MJ) और M.Phil. (मीडिया स्टडीज़) की डिग्री हासिल की है और दबंग दुनिया, हमर छत्तीसगढ़ योजना, हरिभूमि, सन स्टार डेली न्यूज़ और छत्तीसगढ़ की आवाज़ जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है। उन्हें हिंदी पत्रकारिता, ब्रेकिंग न्यूज़ कवरेज, SEO-फ्रेंडली कंटेंट राइटिंग, डिजिटल पब्लिशिंग, कंटेंट स्ट्रैटेजी, थंबनेल डिज़ाइन और सोशल मीडिया मैनेजमेंट में विशेष महारत हासिल है। उनका उद्देश्य सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों तक प्रभावशाली समाचार पहुँचाना और साथ ही उच्च गुणवत्ता वाला डिजिटल कंटेंट तैयार करना है।
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *