Operation Blue Star : पी. चिदंबरम बोले : ऑपरेशन ब्लू स्टार था गलत तरीका, इंदिरा गांधी ने कीमत चुकाई

VIKASH KHALKHO

पूर्व वित्त एवं गृह मंत्री पी. चिदंबरम ने कसौली में हुए खुशवंत सिंह साहित्य महोत्सव में कहा कि जून 1984 में अमृतसर के स्वर्ण मंदिर में किए गए ऑपरेशन ब्लू स्टार “गलत तरीका” था और तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी ने इस गलती की कीमत अपनी जान देकर चुकाई।

कसौली। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री पी. चिदंबरम ने शनिवार को कहा कि ऑपरेशन ब्लू स्टार का निर्णय आतंकवादियों को खदेड़ने के उद्देश्य से लिया गया था, लेकिन यह तरीका सही नहीं था। उन्होंने बताया कि इस फैसले में केवल तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी ही नहीं, बल्कि सेना, पुलिस, इंटेलिजेंस और प्रशासनिक अधिकारियों की भी भूमिका थी।

Read More : sukma News : दोरनापाल में संघ का शस्त्र पूजन कार्यक्रम सम्पन्न, शताब्दी वर्ष पर राष्ट्रनिष्ठा का संकल्प

Operation Blue Star 1984 | India | Indian Army | Punjab - Shaurya Bharatचिदंबरम ने कहा, “ऑपरेशन ब्लू स्टार सिर्फ इंदिरा गांधी का फैसला नहीं था, लेकिन इसका नतीजा उनके लिए घातक साबित हुआ। उन्होंने अपनी जान देकर उस गलती की कीमत चुकाई।” उनके इस बयान से कांग्रेस पार्टी के कई कार्यकर्ता नाराज हो गए।

Operation Blue Star wrong move? Chidambaram reveals what could have been  done… | Dynamite Newsकांग्रेस के आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि वरिष्ठ नेताओं को सावधानीपूर्वक बयान देना चाहिए। बार-बार ऐसे बयान देने से पार्टी की फजीहत हो सकती है। चिदंबरम के बयान से पार्टी के शीर्ष नेतृत्व सहित आम कार्यकर्ता नाराज दिखे।

Read More : CG Collector’s Conference : छात्रों के भविष्य पर CM साय का बड़ा फैसला : 31 दिसंबर डेडलाइन, हर स्कूली बच्चे की ‘Apar ID’ बनाना अनिवार्य…

पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के समय किए गए इस ऑपरेशन के बारे में चिदंबरम ने यह भी कहा कि यह निर्णय एक समग्र प्रक्रिया का हिस्सा था जिसमें कई सरकारी विभाग शामिल थे। उन्होंने किसी एक व्यक्ति को पूरी तरह जिम्मेदार नहीं ठहराया।

इससे पहले राहुल गांधी ने 4 मई को इसी तरह के बयान दिए थे। उन्होंने कहा था कि ऑपरेशन ब्लू स्टार एक गलती थी और कांग्रेस 1980 के दशक से हुई गलतियों की जिम्मेदारी लेने के लिए तैयार है।

Chidambaram calls Operation Blue Star a mistake, says Indira Gandhi 'paid  with her life'Read More : CG News : नाबालिक पीड़िता के दैहिक शोषण का आरोपी गिरफ्तार,भेजा गया न्यायिक रिमांड पर

पी. चिदंबरम का बयान राजनीतिक हलकों में चर्चा का विषय बना हुआ है और यह कांग्रेस पार्टी के अंदर बहस का कारण भी बना है।

Share The News
Share This Article
विकास कुमार खलखो एक डिजिटल पत्रकार, समाचार संपादक और SEO कंटेंट क्रिएटर हैं, जिन्हें पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में एक दशक से अधिक का अनुभव है। उन्होंने BJMC, Master of Journalism (MJ) और M.Phil. (मीडिया स्टडीज़) की डिग्री हासिल की है और दबंग दुनिया, हमर छत्तीसगढ़ योजना, हरिभूमि, सन स्टार डेली न्यूज़ और छत्तीसगढ़ की आवाज़ जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है। उन्हें हिंदी पत्रकारिता, ब्रेकिंग न्यूज़ कवरेज, SEO-फ्रेंडली कंटेंट राइटिंग, डिजिटल पब्लिशिंग, कंटेंट स्ट्रैटेजी, थंबनेल डिज़ाइन और सोशल मीडिया मैनेजमेंट में विशेष महारत हासिल है। उनका उद्देश्य सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों तक प्रभावशाली समाचार पहुँचाना और साथ ही उच्च गुणवत्ता वाला डिजिटल कंटेंट तैयार करना है।
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *