sukma News : दोरनापाल में संघ का शस्त्र पूजन कार्यक्रम सम्पन्न, शताब्दी वर्ष पर राष्ट्रनिष्ठा का संकल्प

Sanjay Sahu
sukma News

sukma News : कृष्णा नायक/ सुकमा :- नगर पंचायत दोरनापाल में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के शताब्दी वर्ष और विजयदशमी पर्व के उपलक्ष्य में शनिवार को भव्य शस्त्र पूजन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। शाखा मैदान में आयोजित इस कार्यक्रम में स्वयंसेवकों ने पारंपरिक वेशभूषा में उपस्थित होकर अनुशासन और संगठन की एकता का परिचय दिया। भारत माता की जयघोष और घोषवादन से पूरा परिसर राष्ट्रभक्ति के माहौल से गूंज उठा। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन और भारत माता के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर किया गया। इसके पश्चात शाखा के स्वयंसेवकों ने परंपरागत विधि से शस्त्र पूजन किया। शस्त्र पूजन के माध्यम से संघ ने यह संदेश दिया कि शस्त्र केवल युद्ध का प्रतीक नहीं, बल्कि आत्मसंयम, साहस और राष्ट्र की रक्षा के संकल्प का प्रतीक है। इस अवसर पर बड़ी संख्या में नगर के नागरिक, व्यापारी, विद्यार्थी और युवा वर्ग उपस्थित रहे।

sukma News : मुख्य वक्ता के रूप में जिला सेवा प्रमुख डॉ अनामय ने अपने उद्बोधन में कहा कि “संघ का शस्त्र पूजन हमारी सांस्कृतिक परंपरा का हिस्सा है। यह शक्ति और संयम के संतुलन की भावना को जगाने वाला पर्व है। विजयदशमी का दिन हमें यह संदेश देता है कि जब भी समाज पर अन्याय और अधर्म का साया गहराता है, तब सत्य और धर्म की विजय सुनिश्चित होती है।”

sukma News : उन्होंने आगे कहा कि आगामी शताब्दी वर्ष के दौरान संघ देशभर में सेवा, शिक्षा और सामाजिक जागरूकता के अनेक कार्यक्रमों के माध्यम से समाज के हर वर्ग से जुड़ने का कार्य करेगा । वक्ता ने यह भी कहा कि संघ का उद्देश्य किसी समुदाय या वर्ग विशेष का नहीं, बल्कि पूरे राष्ट्र का उत्थान है। उन्होंने युवाओं से आह्वान किया कि वे समाज के प्रति जिम्मेदारी की भावना से प्रेरित होकर राष्ट्र निर्माण में अपनी भूमिका निभाएं।
कार्यक्रम का समापन संघ प्रार्थना के साथ हुआ। प्रार्थना के समय पूरे मैदान में एक स्वर में गूंजे राष्ट्रगीत ने उपस्थित जनों को भावविभोर कर दिया। आयोजन में शाखा के प्रमुख स्वयंसेवक, नगर प्रमुख कार्यवाह,भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता, शिक्षाविद, व्यापारी संगठन के प्रतिनिधि तथा नागरिक मौजूद रहे।

 

 

Share The News
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *